TOP News: ईरान की तबाही का समय तय!; चुनावी राज्यों में आरोपों का दौर; LPG ने बिगाड़ा छात्रों का बजट; सुर्खियां
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब दूसरे राज्यों से दिल्ली आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ रहा हैं। सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले इन छात्रों के लिए अब न सिर्फ महंगा गैस सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो गया है, बल्कि समय पर सिलिंडर न मिलना भी उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ईरान पर हमले का समय तय: ट्रंप बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पढ़ें पूरी खबर..
Assembly Election 2026: बंगाल एसआईआर मामले में कांग्रेस उम्मीदवार को मिली राहत
देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
महंगे एलपीजी सिलिंडर ने बिगाड़ा छात्रों का बजट, तैयारी पर भी पड़ा असर
एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब दूसरे राज्यों से दिल्ली आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ रहा हैं। सीमित बजट में जीवन यापन करने वाले इन छात्रों के लिए अब न सिर्फ महंगा गैस सिलिंडर खरीदना मुश्किल हो गया है, बल्कि समय पर सिलिंडर न मिलना भी उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
'BJP ने रची मालदा हिंसा की साजिश': बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी सांसद
पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेजी से तल्ख होती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मालदा जिले में हुई अशांति में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया। मालदा में हाल ही में कुछ न्यायिक अधिकारियों ने मतदाताओं की जांच की, लेकिन उन्हें घेर लिया गया, जिससे चुनावी माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ऐसे में टीएमसी का आरोप है कि इस घटना के पीछे भाजपा की पूरी रणनीति थी। पढ़ें पूरी खबर...
गूगल ट्रेंड में ट्रंप के लीडरशिप का सवाल- पद कब छोड़ोगे?
अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच वैश्विक स्तर पर गूगल ट्रेंड्स में एक असामान्य उछाल दर्ज किया गया है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ उनके कार्यकाल, पद छोड़ने की तारीख और अमेरिकी नेतृत्व की समयसीमा को लेकर रिकॉर्ड स्तर पर सर्च किए जा रहे हैं। डिजिटल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म्स और सार्वजनिक डेटा संकेत देते हैं कि मौजूदा भू-राजनीतिक संकट ने लोगों को यह जानने के लिए प्रेरित किया है कि अमेरिकी नेतृत्व कितने समय तक बना रहेगा और भविष्य की नीति दिशा क्या होगी। पढ़ें पूरी खबर
खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश
पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आईएस से जुड़े दोनों संदिग्धों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई निवासी दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
'DMK के रहते नहीं बदलेगी तमिलनाडु की पहचान', तीन-भाषा नीति पर सीएम स्टालिन का एलान
MRP 100, दवा बनती 30 पैसे में: पुलिस के डर से 10 फीट गड्ढा कर दबा दी थीं दवाएं
नकली दवाएं बनाकर बेचने के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सबसे पहले निखिल अरोड़ा उर्फ सन्नी को दबोचा। इससे पूछताछ के बाद टीम आरोपी शिवम त्यागी के घर पहुंची तो वहां पुलिस को कुछ नहीं बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर शिवम ने बताया कि पुलिस के डर से उसने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दवाओं को दफना दिया है। टीम ने जेसीबी मशीन के जरिये शिवम की बताई जगह पर खुदाई कराई तो करीब 40 हजार टैबलेट और कैप्सूल दफन मिले। पढ़ें पूरी खबर...
सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर....
चिन्नास्वामी में CSK के खिलाफ RCB ने लगातार तीसरी बार 200+ स्कोर का बचाव किया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हरा दिया। रविवार को आईपीएल 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर..
‘कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है…’, सोशल मीडिया की नकारात्मकता पर परेश रावल की दो-टूक
परेश रावल बॉलीवुड के एक उम्दा अभिनेता हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर मौजूद नेगेटिविटी को लेकर खुलकर बात की है। परेश का मानना है कि उन्हें भी गुस्सा आता है लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपना शिष्टाचार नहीं भूलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...