फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala

TOP News: नेपाल में आज आम चुनाव; ट्रंप बोले- कमजोर पड़ रहा ईरान; T20WC सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

Thu, 05 Mar 2026 07:04 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, वेनेजुएला के साथ-साथ एआई डेटा सेंटर और नए उद्योगों की बढ़ती ऊर्जा मांग संबंधित कई मामलों में एक बार फिर अपना रुख साफ किया। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और उनके परमाणु समझौते को सबसे बुरा सौदा बताया। इसके साथ ही आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

नेपाल आम चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
नेपाल में चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप बोले- तेजी से नष्ट की जा रही ईरानी मिसाइलें-लॉन्चर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दुनियाभर में जहां एक ओर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, वेनेजुएला के साथ-साथ एआई डेटा सेंटर और नए उद्योगों की बढ़ती ऊर्जा मांग संबंधित कई मामलों में एक बार फिर अपना रुख साफ किया। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और उनके परमाणु समझौते को सबसे बुरा सौदा बताया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

T20WC सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। पढ़ें पूरी खबर...

राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा कौन जाएगा ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार या फिर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?  विगत दो दिनों से आज दोपहर तक निशांत कुमार की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन शाम से से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा काफी तेज हो गई। इस बीच अब कल गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना पहुँचने की खबर पक्की हो गई है। इस वजह से अब बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान युद्ध पर ट्रंप को शुरुआती राहत, रिपब्लिकन सांसदों ने खारिज किया जंग रोकने वाला प्रस्ताव

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीनेट से राहत - फोटो : ANI

अमेरिकी सीनेट में बुधवार को एक महत्वपूर्ण मतदान में रिपब्लिकन सांसदों ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को रोकना था। यह प्रस्ताव 47 के मुकाबले 53 वोटों से गिर गया। यह प्रस्ताव 'वार पावर्स रेजोल्यूशन' के रूप में पेश किया गया था, जिसके तहत आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य करने की मांग की गई थी। वोटिंग लगभग पार्टी लाइन के अनुसार हुई, हालांकि कुछ सांसदों ने अलग रुख भी अपनाया। रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन फेटरमैन ने इसके खिलाफ वोट दिया। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से अधिक कोरियर फंसे

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
ईरान-अमेरिका-इस्राइल जंग का भारत पर भी असर! - फोटो : ANI

खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई मार्गों में बाधा और अस्थायी एयर स्पेस बंद होने की वजह से अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट के देशों में जिले के निर्यातकों के कोरियर नहीं जा पा रहे हैं। अमेरिका व मिडिल ईस्ट के देशों के लिए भेजे गए सैंपल दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

टैरिफ नीति पर बुरे फंसे ट्रंप: रिफंड पर न्यूयॉर्क कोर्ट का बड़ा फैसला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका में टैरिफ विवाद में बड़ा मोड़ आ गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने भी ट्रंप प्रशासन को झटका दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जिन कंपनियों ने ट्रंप सरकार की तरफ से लगाए गए आयात टैरिफ का भुगतान किया था, उन्हें अब पैसा वापस किया जाएगा। यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के जज रिचर्ड ईटन ने कहा कि सभी आयातक कंपनियां यूएस सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का लाभ पाने की हकदार हैं, जिसमें पिछले महीने ट्रंप के कई टैरिफ को असंवैधानिक बताया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

राजस्थान के नागौर जिले में डीजल टैंकर-ट्रक की भिड़ंत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
राजस्थान के नागौर जिले में हादसा - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के नागौर जिले में एक बार फिर एक सड़क हादसे ने दहशत फैला दी। सुरपालिया थाना क्षेत्र के डेह गांव के निकट कुंजल माता मंदिर के पीछे बाईपास पर मंगलवार को डीजल से लदा टैंकर और एक ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में आग की लपटें 20-25 फीट ऊंची उठने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान युद्ध पर अमेरिका का बड़ा कबूलनामा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने स्वीकार किया है कि ईरान की ओर से दागी जाने वाली हर मिसाइल या ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना की ताकत और तकनीक इतनी मजबूत है कि ईरान के हवाई क्षेत्र पर धीरे-धीरे अमेरिका का नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। पेंटागन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ने अपने सैनिकों और सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पढ़ें पूरी खबर..

विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में फिल्मी सितारे

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5rd March 2026 Updates on amar ujala
विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी दीं शुभकामनाएं - फोटो : पीटीआई

 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा ने आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी की। प्रीतिभोज के इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed