फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala

Top News: नहीं रहे पंडित छन्नूलाल मिश्र; आज विजयदशमी; अगले तीन माह सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान; सुर्खियां

Thu, 02 Oct 2025 06:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जाने माने शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह 5 बजे मिर्जापुर आवास में हुआ। पंडित छन्नूलाल मिश्र (89) को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया था। परिवार के सदस्यों ने उन्हे मिर्जापुर के ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। वहीं राजधानी में इस बार भी दशहरा पर्व पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की चमक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अलग-अलग जगहों पर रामलीला मंचन देखने पहुंचेंगे। एक तरफ भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में दक्षिण भारत में औसत से अधिक वर्षा होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में एक बार फिर संघीय सरकार का शटडाउन हो गया है, जिसके चलते अमेरिका भर में एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया है कि वे गैरकानूनी प्रवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की शर्त पर बजट पास होने से रोक रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला

जाने माने शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह 5 बजे मिर्जापुर आवास में हुआ। पंडित छन्नूलाल मिश्र (89) को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया था। परिवार के सदस्यों ने उन्हे मिर्जापुर के ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री और फिल्म स्टार भी देखेंगे रावण दहन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
रावण दहन (File Photo) - फोटो : ANI

राजधानी में इस बार भी दशहरा पर्व पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की चमक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अलग-अलग जगहों पर रामलीला मंचन देखने पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अक्तूबर-दिसंबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
बारिश - फोटो : लाल सिंह

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में दक्षिण भारत में औसत से अधिक वर्षा होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं। उत्तर भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में ठंडक तो रहेगी लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में शटडाउन: रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर लगाए गंभीर आरोप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : ANI

अमेरिका में एक बार फिर संघीय सरकार का शटडाउन हो गया है, जिसके चलते अमेरिका भर में एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया है कि वे गैरकानूनी प्रवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की शर्त पर बजट पास होने से रोक रहे हैं। वहीं, डेमोक्रेट्स का कहना है कि रिपब्लिकन जरूरी खर्चों को राजनीतिक बहस का मुद्दा बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में शामिल नहीं होंगी CJI गवई की मां

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
नासिक के कार्यक्रम में चीफ जस्टिस बीआर गवई - फोटो : पीटीआई
मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की मां कमल गवई ने आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 84 वर्षीय कमल गवई ने पत्र लिखकर कहा कि कार्यक्रम की खबर सामने आने के बाद उन पर और उनके दिवंगत पति दादासाहेब गवई पर अंबेडकरवादी विचारधारा छोड़ने जैसे आरोप लगाए गए, जिससे वह आहत हुईं। पढ़ें पूरी खबर...

फलस्तीनी लोगों की मदद के लिए गाजा आ रहे 'फ्लोटिला' को इस्राइली सेना ने रोका

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
गाजा में मदद लेकर जा रहा जहाजी बेड़ा - फोटो : एएनआई

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के चलते गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। ऐसे में गाजा में लोगों की मदद के लिए जा रही ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला नामक एक जहाजों के बेड़ा को इस्राइली नौसेना ने बुधवार को रोकने की कोशिश की। इस फ्लीट में करीब 50 छोटे जहाज़ और 500 के आसपास कार्यकर्ता शामिल हैं, जो भोजन और दवाइयों की सहायता गाजा के लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पुरुषों की तरह भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI-X
एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपनाए गए रुख को देखते हुए अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। दोनों टीमों के बीच पांच अक्तूबर को कोलंबो में भिड़ंत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना: भारत करेगा 30 देशों के सैन्य नेतृत्व की मेजबानी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
संयुक्त राष्ट्र मिशन - फोटो : ORF
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में योगदान देने वाले देशों के सेना अध्यक्षों के सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान को न्योता नहीं दिया गया है। यह सम्मेलन 14 से 16 अक्तूबर के बीच राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। मंगलवार को उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने बताया कि अब तक कुल 30 देशों के सेना प्रमुखों के आने की पुष्टि मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..

26-27 अक्तूबर को आसियान सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
राष्ट्रपति ट्रंप से मिलते पीएम मोदी (File Photo) - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में आसियावन सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलयेशिया के दौरे पर जाने वाले है। जहां वो मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसे में इस बात की संभावना तेज है कि मलयेशिया में पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी दोनों देशों के बीच जारी टैरिफ विवाद के बाद पहली बार मिल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025: अंबानी फिर नंबर वन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी - फोटो : Amar Ujala Digital

एम3एम इंडिया और हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार एक बार फिर देश के सबसे अमीर बन गए हैं। सूची के अनुसार अंबानी परिवार की कुल संपत्ति ₹9.55 लाख करोड़ आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

जुबीन गर्ग के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हुई साफ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd October 2025 Updates on amar ujala
दिवंगत जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सिंगापुर के सेंट जॉन्स आइलैंड के पास पानी में तैराकी करते समय असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दावा किया गया था कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी, लेकिन अब पुलिस ने साफ किया है कि वे स्विमिंग करते वक्त डूब गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed