{"_id":"68ddcda9ab8730b90d0486f8","slug":"pm-modi-to-attend-asean-summit-on-october-26-27-meeting-with-trump-possible-amid-tariff-tensions-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASEAN Summit: 26-27 अक्तूबर को आसियान सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी, टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप से मुलाकात संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ASEAN Summit: 26-27 अक्तूबर को आसियान सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी, टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप से मुलाकात संभव
Thu, 02 Oct 2025 06:26 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:26 AM IST
सार
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस महीने के अंत में कुआलालंपुर में होने वाले 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में मुलाकात हो सकती है। यदि ट्रंप सम्मेलन में शामिल होते हैं, तो यह भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लागू होने के बाद दोनों नेताओं की पहली बैठक होगी। इससे पहले G7 सम्मेलन में मुलाकात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में आसियावन सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलयेशिया के दौरे पर जाने वाले है। जहां वो मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसे में इस बात की संभावना तेज है कि मलयेशिया में पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी दोनों देशों के बीच जारी टैरिफ विवाद के बाद पहली बार मिल सकते हैं।
बता दें कि अमेरिका ने सितंबर में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था और रूसी तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25% दंडात्मक शुल्क भी लगाया। मामले में ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन पर रूस के हमलों को बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद भारत ने ट्रंप के इस कदम की आलोचना की। तब से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि इस तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास जारी है।
ये भी पढ़ें:- RSS Centenary: डॉ हेडगेवार सबसे पहले सरसंघचालक, बीते 100 साल में छह RSS प्रमुखों के पास रहा पदभार; जानिए सबकुछ
विज्ञापन
26-27 अक्तूबर को होगा सम्मेलन
पीएम मोदी 26-27 अक्तूबर को हो रहे आसियान सम्मेलन में शिरकत करने मलयेशिया जाने वाले हैं। मलयेशिया ने ट्रंप को भी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इससे दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि यदि ट्रंप सम्मेलन में शामिल होते हैं तो यह भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद दोनों नेताओं की भागीदारी वाला पहला बहुपक्षीय कार्यक्रम होगा। इससे पहले 15-17 जून को कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी थी।
ये भी पढ़ें:- अमेरिका में शटडाउन: अवैध अप्रवासी पर सियासी टकराव हुआ तेज, रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेट्स पर लगाए गंभीर आरोप