फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: आज 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश; कांग्रेस के आरोप पर EC की सफाई, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 20 Nov 2025 06:08 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Nov 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार की राजनीति में आज एक बार फिर बड़ा दिन है, क्योंकि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और राज्य की बागडोर पहले की तरह पुराने भरोसेमंद हाथों में ही सौंपी जाएगी। इसी बीच नासा ने मंगल ग्रह पर एक ऐसा रहस्यमयी ‘एलियन पत्थर’ खोजा है, जो ग्रह की सामान्य बनावट से बिल्कुल अलग दिख रहा है और वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा है। जबकि म्यांमार के स्कैम सेंटरों में फंसे 125 भारतीय नागरिकों को रिहा कर थाईलैंड से भारत लाया गया है, जिससे अब तक सुरक्षित लौटने वाले भारतीयों की संख्या 1500 के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लग सकता है, क्योंकि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के खेलने की संभावना कम है, उन्हें आराम दिया जा सकता है। उधर, स्वास्थ्य चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट में आईसीएमआर ने चेतावनी दी है कि पेस्टिसाइड से जुड़े मानसिक रोगों पर अब राष्ट्रीय कार्यक्रम की जरूरत है। अभिनेता धनुष के मैनेजर पर लगे कास्टिंग काउच के आरोपों को लेकर अभिनेत्री मान्या सामने आई हैं और उन्होंने पूरे मामले की सफाई देते हुए सच बताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

बिहार में आज 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार आज यानी बृहस्पतिवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नए सिरे से सरकार गठन का दावा पेश किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
गाजा सिटी - फोटो : पीटीआई
गाजा-खान यूनिस में इस्राइली हमले, अबतक 25 की मौत
इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बुधवार को गाजा सिटी और खान यूनिस में हवाई हमले किए, जिनमें 25 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब एक दिन पहले ही इस्राइल ने दक्षिण लेबनान के एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी एयरस्ट्राइक की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा कराए गए युद्धविराम के बावजूद इस्राइल अब तक गाजा में 393 हमले कर चुका है, जिनमें 280 लोग मारे गए और 672 घायल हुए। पिछले महीने भी आईडीएफ ने गाजा में हमले कर नौ लोगों को मार दिया था, जब इस्राइल ने दावा किया कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
राम मंदिर अयोध्या। - फोटो : सोशल मीडिया
कलश यात्रा के साथ आज से रामनगरी में शुरू होगा ध्वजारोहण महोत्सव
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी आज से एक और भव्य, आध्यात्मिक और गौरवशाली उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। कलश यात्रा के साथ बृहस्पतिवार से ध्वजारोहण महोत्सव का शंखनाद होगा। ध्वजारोहण के अनुष्ठान का शुभारंभ 21 से होगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद का मंजर - फोटो : एएनआई
नेपाल में जेन-जी आंदोलन में 80 अरब की संपत्ति का नुकसान
नेपाल में आठ सितंबर को हुए जेन-जी आंदोलन और नौ सितंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान 8,000 करोड़ (80 अरब) से अधिक नेपाली रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। अर्थ (फाइनेंस) मंत्रालय के अनुसार, जेन-जी प्रदर्शन के दौरान देशभर में सार्वजनिक संपत्ति, निजी व्यवसाय, संस्थान व व्यावसायिक समूहों को मिलाकर 80.22 अरब नेपाली रुपये की क्षति की प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
बिहार चुनाव: EC ने ‘1.22 लाख’ वाले विवाद पर दी सफाई
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर चल रही 1.22 लाख वोट वाली चर्चा पर चुनाव आयोग ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स और राजनीतिक नेताओं ने दावा किया था कि कई शीर्ष भाजपा उम्मीदवारों को लगभग 1.22 लाख के आसपास वोट मिले, जो एक संयोग कम और संदेह ज्यादा लगता है। इस विवाद के चलते बुधवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने विस्तृत डेटा जारी कर बताया कि बिहार में विजेता उम्मीदवारों को अलग-अलग रेंज में वोट मिले हैं जो 60,000 से लेकर 1.5 लाख तक फैले हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
म्यांमार के स्कैम सेंटरों से 125 भारतीय नागरिक रिहा - फोटो : X (@AIRNewsHindi)

म्यांमार के स्कैम सेंटरों से रिहा 125 भारतीय नागरिक थाईलैंड से भारत लौटे
म्यांमार के मायावाडी में स्थित कुख्यात स्कैम सेंटरों में फंसे भारतीय नागरिकों की घर वापसी लगातार जारी है। बुधवार को भारत ने थाईलैंड के मै सॉट से 125 भारतीयों को एक विशेष सैन्य विमान के जरिए सुरक्षित वापस लाया। यह जानकारी भारतीय दूतावास, बैंकॉक ने दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
ट्रंप ने सऊदी को बड़ा गैर-NATO सहयोगी बताया
यूएस-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका ने सऊदी अरब को आधिकारिक रूप से ‘मेजर नॉन-नाटो एलाय’ घोषित कर दिया है। ट्रंप ने इसे दोनों देशों के मजबूत विश्वास और बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक बताया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
नासा द्वारा मंगल ग्रह पर एलियन चट्टान की खोज - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
मंगल पर नासा ने खोजा रहस्यमय ‘एलियन पत्थर’
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसेवरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर एक रहस्यमय पत्थर खोजा है। यह पत्थर लाल ग्रह की प्राकृतिक और भौगोलिक संरचना से बिल्कुल मेल नहीं खाता। वैज्ञानिकों ने 80 सेंटीमीटर लंबे इस पत्थर को फिप्साक्सला नाम दिया है। फिलहाल वे इसे एलियन रॉक के नजरिये से ही देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
बुमराह और हार्दिक - फोटो : BCCI
द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक-बुमराह का शामिल होना मुश्किल
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। हार्दिक पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं और उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th November 2025 Updates on amar ujala
मान्या आनंद और धनुष के साथ मैनेजर श्रेयस - फोटो : एक्स
धनुष के मैनेजर पर लगे कास्टिंग काउच के आरोपों पर अभिनेत्री ने दी सफाई
तमिल फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक बड़े विवाद में उलझ गई है, जहां सुपरस्टार धनुष के मैनेजर बताए जाने वाले शख्स श्रेयस पर कास्टिंग काउच के गंभीर आरोपों ने हलचल मचा दी है। यह मुद्दा तब और गरमाया जब आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर नया बयान जारी कर अपनी सफाई दी और कई अफवाहों को गलत ठहराया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed