{"_id":"691e5ffe4452f0b8540d0189","slug":"nitish-kumar-to-take-oath-as-bihar-cm-for-the-10th-time-today-nda-government-set-to-retain-key-leaders-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar CM Oath: बिहार में आज 10वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार; पुराने हाथों में ही होगी राज्य सरकार की बागडोर!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar CM Oath: बिहार में आज 10वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार; पुराने हाथों में ही होगी राज्य सरकार की बागडोर!
Thu, 20 Nov 2025 05:58 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:58 AM IST
सार
Bihar CM Oath: बिहार में आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेंगे। गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। नई सरकार में ज्यादातर पुराने चेहरे नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
- फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार आज यानी बृहस्पतिवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नए सिरे से सरकार गठन का दावा पेश किया।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली इस सरकार में अधिकांश पुराने चेहरे ही नजर आ सकते हैं। भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय कुमार सिन्हा को चुना है जिससे इन दोनों के बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ लेने की बात तय लग रही है। इसके अलावा मंत्रियों में भाजपा बहुत अधिक बदलाव करने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में नए चेहरे चिराग पासवान की लोजपा(आर), उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो और जीतन राम मांझी की हम से ही नजर आएंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत राजग के सभी घटकों के प्रमुखों, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में यह राजग के लिए शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मौका होगा। इससे पहले, बुधवार को नीतीश कुमार को राजग विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फिर नेता चुना गया।
विज्ञापन
जदयू विधायक विजय चौधरी ने नीतीश को नेता चुनने का प्रस्ताव रखा और भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने अनुमोदन किया। बाद में राजग के अन्य दलों के विधायकों ने भी इसका समर्थन किया। नेता चुने जाने के बाद नीतीश राज्यपाल से मिलने पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह और धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Bihar CM Oath Live: नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण आज, 10वीं बार नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे
पर्यवेक्षकों ने की नाम की घोषणा
राजग विधायक दल की बैठक से पहले जदयू और भाजपा के विधायक दलों की भी बैठक हुई। जदयू की बैठक में जहां नीतीश कुमार को नेता चुना गया वहीं भाजपा की बैठक में एक बार फिर से सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य और सह पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजना ज्योति भी मौजूद थीं। बैठक के बाद मौर्य ने फैसले की घोषणा की और बताया कि दोनों नेताओं का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने खुद पर भरोसा जताने के लिए केंद्रीय नेतृत्व व विधायकों को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें- 10वीं बार नीतीश कुमार: शपथ लेते ही ये रिकॉर्ड बनाएंगे नीतीश, कार्यकाल पूरा हुआ तो रचेंगे नया इतिहास
शपथ समारोह में ये होंगे विशिष्ट अतिथि
नई सरकार का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अमित शाह पटना पहुंच चुके हैं और कैबिनेट को लेकर उन्होंने नीतीश के साथ चर्चा की है।