फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Unnatural Rock Formation Found on Mars by NASA, Sparks Alien Origin Speculation

NASA: मंगल पर नासा ने खोजा रहस्यमय ‘एलियन पत्थर’, ग्रह की प्राकृतिक बनावट से बिल्कुल अलग; वैज्ञानिक हैरान

Thu, 20 Nov 2025 04:32 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Nov 2025 04:32 AM IST
सार

नासा के परसेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक 80 सेमी लंबा रहस्यमयी पत्थर खोजा है, जिसका नाम फिप्साक्सला रखा गया है। यह मंगल की भू-आकृति से बिल्कुल अलग है, जिससे वैज्ञानिक इसे एलियन रॉक की तरह देख रहे हैं। इसकी उत्पत्ति समझने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
Unnatural Rock Formation Found on Mars by NASA, Sparks Alien Origin Speculation
नासा द्वारा मंगल ग्रह पर एलियन चट्टान की खोज - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसेवरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर एक रहस्यमय पत्थर खोजा है। यह पत्थर लाल ग्रह की प्राकृतिक और भौगोलिक संरचना से बिल्कुल मेल नहीं खाता। वैज्ञानिकों ने 80 सेंटीमीटर लंबे इस पत्थर को फिप्साक्सला नाम दिया है। फिलहाल वे इसे एलियन रॉक के नजरिये से ही देख रहे हैं।

विज्ञापन


इस पत्थर को 19 सितंबर, 2025 को लेफ्ट मास्टकैम-जेड कैमरे से तस्वीरों में कैद किया गया। उस समय रोवर जेजेरो क्रेटर के पास वर्नोडेन क्षेत्र की चट्टानों का नियमित अध्ययन कर रहा था। नासा ने इस खोज को अपने एक ब्लॉग में इस खोज को साझा किया है।
विज्ञापन


किसी अन्य सौरमंडल का हिस्सा हो सकता है फिप्साक्सला
यह पत्थर एक छोटी डेस्क जैसा दिखता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हो सकता है कि फिप्साक्सला को किसी अन्य सौरमंडल से यहां लाया गया हो। दूसरा तर्क यह भी है कि यह किसी प्राचीन उल्कापिंड वर्षा का परिणाम हो सकता है। यह चट्टान जिस बेडरॉक पर टिकी है वह इसके लंबे समय तक सुरक्षित रहने का संकेत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में मिला था लेबनान उल्कापिंड
क्यूरियोसिटी रोवर ने 2014 में दो मीटर चौड़े लेबनान और 2023 में काकाओ नामक उल्कापिंड खोजे थे। इन खोजों के बाद वैज्ञानिक उम्मीद कर रहे थे कि जेजेरो में भी ऐसी धात्विक चट्टानें मिलेंगी, क्योंकि यह क्षेत्र काफी पुराना है और यहां अनेक छोटे प्रभाव-गड्ढे मौजूद हैं। यह उल्कापिंडों के नियमित गिरने का संकेत देते हैं। नासा अब इस रहस्यमयी चट्टान के इतिहास और उत्पत्ति की पुष्टि के लिए आगे की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed