फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala

Top News: बिहार में आज अमर उजाला का चुनावी रथ; गुलाबी ठंड का आगाज और भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री

Sun, 12 Oct 2025 06:40 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 12 Oct 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बक्सर में अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचेगा, जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और चुनावी इतिहास पर भी नजर डाली जाएगी। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है और दक्षिणी राज्यों में लौटता मानसून बारिश कर रहा है। बिहार चुनाव को लेकर भी हलचल है, एनडीए सीट बंटवारे पर सहमति के करीब है और आज इसका एलान हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद आज से भारत यात्रा पर हैं और व्यापार व ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श करेंगी। पाकिस्तान और तालिबान के बीच झड़प में पांच पाक सैनिकों की मौत हुई है, जबकि अफगानी सेना ने सीमा की कई चौकियों पर कब्जे का दावा किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन


 

आज बक्सर पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
आज 12 अक्तूबर 2025 दिन रविवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर बक्सर में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं बक्सर का चुनावी इतिहास। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड़

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब और केदरनाथ धाम समेत कई जगहों पर दो फीट तक बर्फ जब गई है। इससे, पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां रात का पारा शून्य को छूने लगा है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
अनीता आनंद - फोटो : अमर उजाला
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज से भारत यात्रा पर आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग की रूपरेखा तय करने को लेकर वार्ता करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

सीट बंटवारे पर सहमति के करीब पहुंचा एनडीए; आज घोषणा संभव

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार में सीट बंटवारे पर पार्टी और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ एक बैठक की। भाजपा ने सहयोगी दलों के सामने सीट बंटवारे का एक नया फॉर्मूला रखा है। बताया जा रहा है कि इस पर करीब-करीब सहमति बन गई है और रविवार को इसकी घोषणा की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान-तालिबान में झड़प: पांच पाक सैनिकों की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
पाकिस्तान और अफगानिस्तान का झंडा - फोटो : Freepik

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में उसकी सेनाओं ने सीमा चौकियों पर भारी झड़पें की हैं। इसमें पाकिस्तान के पांच सैनिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा अफगानी सेना द्वारा सीमा की कई चौकियों पर कब्जे का दावा भी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

मिसिसिपी में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में छह लोगों की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने की नाम नहीं ले रही है। आय दिन किसी ना किसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोलीबारी होती है और इसका खामियाजा वहां उपस्थित मासूमों को भुगतना पड़ता है। इसी क्रम एक  अमेरिका के मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

मुत्तकी की प्रेसवार्ता में महिलाओं को शामिल न किए जाने पर तालिबान की सफाई

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री - फोटो : एक्स/ @FMMuttaqi

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल न किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली से चीन के ग्वांगझू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 10 नवंबर से

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

इंडिगो ने शनिवार को दिल्ली और चीन के ग्वांगझू के बीच रोजाना सीधी उड़ानें 10 नवंबर से शुरू करने का एलान किया है। इस हवाई मार्ग पर उड़ानों का संचालन इंडिगो के एयरबस ए320 विमान से होगा। एयरलाइन ने यह एलान विदेश मंत्रालय (एमईए) के तीन अक्तूबर को भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने की पुष्टि के बाद किया है। पढ़ें पूरी खबर...

दुर्गापुर दुष्कर्म: आरोपियों ने रास्ता रोका और जंगल में घसीट की दरिंदगी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ओडिशा की छात्रा से बंगाल में कथित तौर पर 'सामूहिक दुष्कर्म' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। सेकेंड ईयर की छात्रा साथी के साथ रात का खाना खाने गई थी। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम दुर्गापुर पहुंची, पीड़िता के माता-पिता से जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर...

अफगान विदेश मंत्री आज आगरा में

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12th October 2025 Updates on amar ujala
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी - फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आएंगे। ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ताजमहल पर कड़ा पहरा रहेगा। शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed