फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durgapur assault case accused blocked way and dragged victim into forest, threatened to kill her companion

दुर्गापुर दुष्कर्म: आरोपियों ने रास्ता रोका और जंगल में घसीट कर की दरिंदगी, साथी को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 11 Oct 2025 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Oct 2025 10:30 PM IST
सार

ओडिशा की छात्रा से बंगाल में कथित तौर पर 'सामूहिक दुष्कर्म' का मामला सामने आया है। वारदात दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। सेकेंड ईयर की छात्रा साथी के साथ रात का खाना खाने गई थी। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम दुर्गापुर पहुंची, पीड़िता के माता-पिता से जानकारी ली।

विज्ञापन
Durgapur assault case accused blocked way and dragged victim into forest, threatened to kill her companion
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ओडिशा की छात्रा से बंगाल में कथित तौर पर 'सामूहिक दुष्कर्म' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। सेकेंड ईयर की छात्रा साथी के साथ रात का खाना खाने गई थी। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम दुर्गापुर पहुंची, पीड़िता के माता-पिता से जानकारी ली।
विज्ञापन


राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है। दुर्गापुर कमिश्नरेट के डीसी ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम (WBDF) ने भी एमबीबीएस छात्रा के साथ कथि दुष्कर्म की निंदा की।
विज्ञापन




 

Durgapur assault case accused blocked way and dragged victim into forest, threatened to kill her companion
दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा कि छात्रा शुक्रवार रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे अपने दोस्त के साथ परिसर के बाहर गई थी। तीन अज्ञात लोगों के पहुंचने पर पीड़िता की दोस्त ने अकेला छोड़ दिया। अज्ञात लोगों ने पीड़िता का फोन छीन लिया और कैंपस के बाहर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने चिकित्सक से उसका मोबाइल फोन लौटाने के लिए पैसे मांगे। पीड़िता की दोस्त से पूछताछ हुई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप  
राज्य की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना को लेक ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। भाजा ने कहा कि यह आरजी कर अस्पताल कांड जैसी घटना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि ऐसे मामलों पर सियासत करना गलत है। जांच पूरी होने तक धीरज बनाकर रखें।

Durgapur assault case accused blocked way and dragged victim into forest, threatened to kill her companion
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
बंगाल में ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था: शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता से फोन पर बात हुई और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अगर परिवार इलाज से संतुष्ट नहीं है तो वे उसे कोलकाता के किसी अस्पताल में ला सकता हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

दुर्गापुर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: अमित मालवीय
वहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, दुर्गापुर के मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। उसका इलाज चल रहा है और वासिफ अली और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, दुर्गापुर की घटना 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' है।
विज्ञापन

Durgapur assault case accused blocked way and dragged victim into forest, threatened to kill her companion
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अपराधों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए: शशि पंजा
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पंजा ने कहा, भाजपा को महिलाओं के खिलाफ अपराधों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। कोलकाता और पश्चिम बंगाल महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। हम महिलाओं के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं करते। जांच जारी रखने तक धीरज रखें।

पीड़िता छात्रा के पिता का बयान
पीड़िता के पिता ने कहा, हम आज सुबह ओडिशा से दुर्गापुर आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मैंने सुना था कि कॉलेज में पढ़ाई अच्छी होती है इसीलिए बेटी को यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा था।

डब्ल्यूबीडीएफ के अध्यक्ष कौशिक चाकी, यह एक और भयावह चेतावनी है कि महिलाएं परिसरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। हम न्याय, जवाबदेही और वास्तविक सुरक्षा उपायों की मांग करते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed