फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canadian Foreign Minister Anita Anand India visit updates; discusses cooperation including trade and energy

Anita Anand: कनाडा की विदेश मंत्री आज से भारत यात्रा पर; व्यापार-ऊर्जा सहित इन क्षेत्रों में सहयोग पर मंथन

Sun, 12 Oct 2025 05:16 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 12 Oct 2025 05:16 AM IST
सार

अनीता आनंद को इस महीने की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। कार्नी की पार्टी ने हाल ही में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। अनीता आनंद पहले कनाडा की रक्षा मंत्री और विज्ञान मंत्री जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Canadian Foreign Minister Anita Anand India visit updates; discusses cooperation including trade and energy
अनीता आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और कनाडा के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच अब सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज से भारत यात्रा पर आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग की रूपरेखा तय करने को लेकर वार्ता करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि कनाडा की मंत्री, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापक चर्चा करेंगी। रविवार से शुरू हो रही आनंद की यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली होगा। 12 से 17 अक्तूबर के दौरान वह भारत के अलावा सिंगापुर और चीन के दौरे पर भी जाएंगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मंत्रियों के साथ बैठकों में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित होगा। कनाडा ने एक बयान में कहा कि आनंद नई दिल्ली में जयशंकर और गोयल से मुलाकात करेंगी। बयान के मुताबिक, ये मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश व्यापार विविधीकरण, ऊर्जा परिवर्तन और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर रणनीतिक सहयोग के लिए रूपरेखा तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसमें कहा गया है, अनीता आनंद मुंबई भी जाएंगी, जहां वह कनाडा व भारत में निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही कनाडाई और भारतीय कंपनियों के अधिकारियों मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्री आनंद की भारत यात्रा, कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नथाली ड्रोइन की भारत यात्रा और भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ व्यापक वार्ता के तीन सप्ताह बाद हो रही है। डोभाल-ड्रोइन की बैठक के कुछ दिनों बाद ही कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को कुछ समुदायों को निशाना बनाने और भय का माहौल बनाने के लिए आतंकवादी संगठन घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूडो के जाने के बाद रिश्तों में बदलाव की उम्मीद
बता दें कि अनीता आनंद को इस महीने की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। कार्नी की पार्टी ने हाल ही में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। अनीता आनंद पहले कनाडा की रक्षा मंत्री और विज्ञान मंत्री जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं।

भारत-कनाडा रिश्ता में गिरावट कैसे?
भारत और कनाडा के रिश्ते तब बिगड़ गए थे जब सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को "बेबुनियाद और गलत"बताया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में गिरावट आई और एक-दूसरे के कई राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा गया।


अब ट्रूडो के सत्ता से बाहर होने और अनीता आनंद के विदेश मंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत पहले ही कह चुका है कि वह कनाडा के साथ विश्वास और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्ते फिर से बनाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed