फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OBC activists in Jalna staged hunger strike in opposition to protest led by Manoj Jarange police arrested them

आरक्षण की जंग में नया मोड़: जारांगे के प्रदर्शन के विरोध में ओबीसी एक्टिविस्टों ने की भूख हड़ताल, चार गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 02:04 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के विरोध-प्रदर्शन स्थल के पास जवाबी भूख हड़ताल शुरू करने वाले चार ओबीसी एक्टिविस्टों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की।

विज्ञापन
OBC activists in Jalna staged hunger strike in opposition to protest led by Manoj Jarange police arrested them
मनोज जरांगे, मराठा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में मनोज जरांगे के मराठा आरक्षण आंदोलन के समानांतर ओबीसी एक्टिविस्टों ने जवाबी भूख हड़ताल शुरू की थी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था, तनाव और यातायात प्रभावित होने की आशंका का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और सोमवार को चार ओबीसी एक्टिविस्टों को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर, जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी है और उनकी मांग मराठा समुदाय के पात्र लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र के जरिए OBC आरक्षण का लाभ दिलाने से जुड़ी है।

विज्ञापन


आंदोलन स्थल से 400 मीटर दूर शुरू की भूख हड़ताल
इन एक्टिविस्टों ने रविवार को जरांगे के आंदोलन स्थल से करीब 400 मीटर दूर अंतरवाली सारती गांव में भूख हड़ताल शुरू की थी। उनका आरोप था कि राज्य सरकार ओबीसी समुदाय के अधिकारों की अनदेखी कर रही है और भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्टों को सरकार की ओर से 'खास तवज्जो' दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने अनुमति नहीं मिलने का दिया हवाला
पुलिस ने इलाके में तनाव बढ़ने, कानून-व्यवस्था बिगड़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए OBC प्रदर्शनकारियों को वहां विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी थी। प्रदर्शनकारियों को यह भी बताया गया था कि जिस जगह पर वे आंदोलन कर रहे हैं, उसके इस्तेमाल के लिए उनके पास ग्राम पंचायत या जमीन के मालिक की अनुमति नहीं है। जालना के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने ओबीसी एक्टिविस्ट मंगेश ससाने, विट्ठल तलेकर, बाबासाहेब बतुले और सतीश कुलाल को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससाने ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप
ससाने ने रविवार को आरोप लगाया था कि सरकार एक समुदाय को विशेष तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा था कि ओबीसी समुदाय को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा।

जरांगे की भूख हड़ताल का 10वां दिन
इस बीच, मनोज जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई। उनके एक सहयोगी ने पहले बताया था कि मेडिकल मदद, पानी और IV फ्लूइड लेने से इनकार करने के बाद जरांगे की तबीयत बिगड़ गई है।

ओबीसी के तहत मराठा आरक्षण की मांग
जरांगे मराठा समुदाय के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों में हैदराबाद और सतारा के गजट रिकॉर्ड को लागू करना तथा मराठा समुदाय के पात्र सदस्यों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र जारी करना शामिल है।


ये भी पढ़ें: तेलंगाना में हाईवोल्टेज ड्रामा: केटीआर को पुलिस ने उठाकर वैन में डाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से धक्का-मुक्की

कुनबी समुदाय ओबीसी श्रेणी में शामिल
कुनबी पारंपरिक रूप से खेती-किसानी से जुड़ा समुदाय है और आधिकारिक तौर पर ओबीसी श्रेणी में आता है। इस श्रेणी में शामिल होने के कारण पात्र कुनबी समुदाय के लोग शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लाभ के हकदार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed