Top News: उत्तराखंड में संवाद के मंच पर पहुंचीं देश की दिग्गज हस्तियां; NCP-एसपी में दरार के संकेत, सुर्खियां
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर देश की दिग्गज हस्तियां पहुंची। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर लोगों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सिरकत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर हमले किए। सिंह ने कहा, हमने एटिट्यूड और एक्शन को बदला है। पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, उसने देश को झकझोर दिया। उन्होंने धर्म पूछकर मारा, लेकिन हमने उनका धर्म पूछकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा। इसके अलावा, कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें गंगा पुत्र भी बताया। इसके अलावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थापना दिवस समारोह में शरद पवार का दर्द सभी के सामने आ गया। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि एनसीपी में दरार आ जाएगी। इस बीच एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने नए चेहरों को कमान सौंपने की इच्छा जताई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम उन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए दुनिया के कई देशों की राजधानियों का दौरा किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Samwad 2025: 'हमने उनका धर्म पूछकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा..', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज हरिद्वार बाइपास स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में 'संवाद' का आयोजन किया गया। संवाद उत्तराखंड में इस बार कई हस्तियां जुटीं। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सिरकत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर हमले किए। सिंह ने कहा, हमने एटिट्यूड और एक्शन को बदला है। पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, उसने देश को झकझोर दिया। उन्होंने धर्म पूछकर मारा, लेकिन हमने उनका धर्म पूछकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को (संयुक्त राष्ट्र की) आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा है। पढ़ें पूरी खबर...
Amar Ujala Samwad: 'हमने संविधान सम्मत काम किया', उत्तराखंड के विकास पर CM धामी ने की चर्चा
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की आज दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरुआत हो गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी और संपादक इंदु शेखर पंचोली ने स्वागत किया। सीएम धामी मंच पर पहुंचे और राज्य के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीएम धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें गंगा पुत्र भी बताया। पढ़ें पूरी खबर...
NCP: शरद पवार बोले- कभी नहीं सोचा था पार्टी में दरार आएगी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थापना दिवस समारोह में शरद पवार का दर्द सभी के सामने आ गया। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि एनसीपी में दरार आ जाएगी। इस बीच एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने नए चेहरों को कमान सौंपने की इच्छा जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
Operation Sindoor Outreach: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम उन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए दुनिया के कई देशों की राजधानियों का दौरा किया। यह दौरे ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...
Samwad 2025: परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने टाइगर हिल की सुनाई दास्तां
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला संवाद के मंच पर तमाम हस्तियों ने शिरकत की है। इसमें परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने भी शिरकत की है। सिर्फ 19 साल की आयु में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाली ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव सबसे कम उम्र के सैनिक हैं। अमर उजाला संवाद में उन्होंने करगिल की जंग और टाइगर हिल पर लड़ाई के दौरान अपने अनुभव और सेना की शौर्य गाथा बताई है। पढ़ें पूरी खबर...
Jaideep Ahlawat: 'कॉलेज से घर लौटकर पिता के गले लगते थे जयदीप'
अभिनेता जयदीप अहलावत आज मंगलवार को देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। साथ ही उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि की मनमानी रोकने के लिए अध्यादेश के जरिए पास किया नया बिल
मंगलवार को दिल्ली सरकार की आठवीं बैठक हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 को कैबिनेट ने पास कर दिया है। अब बिल को उपराज्यपाल और फिर राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इनके हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
Rajasthan News: टोंक में बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 11 युवक डूबे, आठ की मौत
राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब जयपुर से आए 11 युवक बनास नदी में नहाने उतरे और तेज बहाव में बह गए। सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर...
Austria Attack: ऑस्ट्रियाई शहर ग्राज के स्कूल में गोलीबारी, नौ लोगों के मारे जाने की खबर
ऑस्ट्रिया में बड़ी घटना हुई है। यहां एक स्कूल में फायरिंग की बात कही जा रही है। इस दौरान कम से कम नौ लोगों की हत्या की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज के एक स्कूल में आठ लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से गोलियों की आवाज आने के बाद सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया। आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। किसी के घायल होने या अपराधी के बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में बड़ा हादसा: द्वारका के एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग
द्वारका में एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग ने भीषण आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गई है। ये हादसा द्वारका सेक्टर 13, सबद सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास बिल्डिंग में हुआ। जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...