फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar on NCP foundation day event Jayant Patil hints at stepping down makes pitch for new faces

NCP: शरद पवार बोले- कभी नहीं सोचा था पार्टी में दरार आएगी; जयंत पाटिल ने प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के संकेत दिए

Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट (एनसीपी-एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मंगलवार को अजित पवार वाले धड़े के साथ गठजोड़ की अटकलों से जुड़े सवालों से किनारा कर लिया था। उन्होंने मामले पर सीधा जवाब देने से परहेज किया था। उन्होंने कहा था कि वह अन्य जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं और पार्टी के मामलों पर चर्चा करने के लिए उनके पास समय नहीं है।

विज्ञापन
Sharad Pawar on NCP foundation day event Jayant Patil hints at stepping down makes pitch for new faces
शरद पवार। - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थापना दिवस समारोह में शरद पवार का दर्द सभी के सामने आ गया। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि एनसीपी में दरार आ जाएगी। इस बीच एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने नए चेहरों को कमान सौंपने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


पहले जानते हैं शरद पवार ने क्या कहा...
शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 26 साल पहले बनी उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन होगा। उन्होंने चुनौतियों के बावजूद इसे आगे बढ़ाने के लिए अपने संगठन के कार्यकर्ताओं की सराहना की। एनसीपी के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, '...पार्टी को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आप निराश हुए बिना पार्टी को आगे बढ़ाते रहे। पार्टी में विभाजन हुआ। हमने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी में विभाजन होगा, लेकिन ऐसा हुआ।' शरद पवार ने कहा, 'कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ चले गए और यह विभाजन बढ़ गया। मैं आज इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। जो लोग पार्टी के प्रति वफादार रहे, वे हमारी पार्टी की विचारधारा के कारण थे।' उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में एक अलग तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन


जयंत पाटिल ने क्या कहा...
जयंत पाटिल ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पद छोड़ने के संकेत दिए। इस पर कार्यकर्ता भावुक हो गए और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर पुणे के बालगंधर्व सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पाटिल ने कहा कि पार्टी के लिए नए चेहरों को मौका देना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पार्टी के लिए नए चेहरों को मौका देना महत्वपूर्ण'
पाटिल ने कहा, 'पवार साहब ने मुझे बहुत सारे अवसर दिए। मुझे सात साल के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब पार्टी के लिए नए चेहरों को मौका देना महत्वपूर्ण है। यह पार्टी पवार साहब की है और इसलिए उन्हें उचित निर्णय लेना चाहिए। हम सभी को आगे एक लंबा सफर तय करना है। मैं पवार साहब और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।


ऐसे पड़ी थी पार्टी में दरार
शरद पवार की ओर बनाई गई एनसीपी जुलाई 2023 में दो टुकड़ों में बंट गई थी और उनके भतीजे अजित पवार तत्कालीन शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे। पार्टी का नाम और उसका घड़ी का चिह्न भी अजित पवार गुट को दे दिया गया था। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व वाले गुट को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed