अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। आईसीसी ने रविवार को बताया कि अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 तक होगी। एक तरफ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर पटना के पारस हॉस्पिटल में हुए हत्याकांड में बिहार पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य शूटर तौसीफ खान उर्फ बादशाह, नीशू खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस टीम ने कोलकाता के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान एक महिला को भी हिरासत में लिया है।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी
2 of 11
इंग्लैंड करेगा अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2031 तक के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी है। आईसीसी ने रविवार को बताया कि अगले तीनों संस्करणों की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर..
23-24 जुलाई को ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 तक होगी। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। पीएम मोदी की यह मालदीव यात्रा, मालदीव में राष्ट्रपति मोइजु के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा होगा।
पढ़ें पूरी खबर..
किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर..
चंदन मिश्रा मर्डर केस में शूटर तौसीफ, नीशू समेत चार गिरफ्तार
5 of 11
पारस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
पटना के पारस हॉस्पिटल में हुए हत्याकांड में बिहार पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य शूटर तौसीफ खान उर्फ बादशाह, नीशू खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस टीम ने कोलकाता के गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान एक महिला को भी हिरासत में लिया है।
पढ़ें पूरी खबर..