{"_id":"617590db7da09969cb00e39f","slug":"top-brass-made-mistake-by-indiscriminately-inducting-tmc-leaders-bjp-leader-anupam-hazra-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिखी चूक: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तृणमूल नेताओं को लगातार शामिल कर गलती की, महासचिव अनुपम हाजरा की राय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब दिखी चूक: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तृणमूल नेताओं को लगातार शामिल कर गलती की, महासचिव अनुपम हाजरा की राय
Sun, 24 Oct 2021 10:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:29 PM IST
सार
बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई चूकों को लेकर भाजपा अब भी पश्चताप की मुद्रा में दिख रही है। हार की टीस बार बार उभर रही है।
विज्ञापन
अनुपम हाजरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम हाजरा का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांगेस के नेताओं को पार्टी में लगातार प्रवेश देकर चूक की थी।
विज्ञापन
हाजरा ने बोलपुर में मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा में शामिल किए गए अनेक नेता उसके प्रति निष्ठावान नहीं हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति उनमें कोई सम्मान नहीं है। हाजरा ने दावा किया कि भाजपा के निष्ठावान पुराने कार्यकर्ताओं ने खुद को हाशिये पर महसूस किया। विधानसभा चुनाव से पहले धुआंधार प्रचार के दौरान उनसे कोई मशविरा नहीं किया गया। पद के लिए भाजपा में आने वाले नए नेताओं को अनावश्यक महत्व दिया गया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लगातारतृणमूल कांग्रेस नेताओं को शामिल करके चूक की।
विज्ञापन
हाजरा ने कहा कि कई कलाकार भाजपा में शामिल हुए, लेकिन उन्हें पार्टी की विचारधारा की कोई जानकारी नहीं थी। सालभर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं से सलाह लिए बिना उन्हें चुनावों में उतारा गया।
विज्ञापन
मीडिया में बात रखना गलत : समिक भट्टाचार्य
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी पराजय के कारणों का आकलन कर रही है लेकिन किसी पार्टी नेता को प्रेस में अपने विचार नहीं रखने चाहिए।उन्होंने कहा कि अनुपम ने कुछ बिंदु उठाए हैं और हम भी कारणों का पता लगा रहे हैं, लेकिन अगर वह तृणमूल कांग्रेस नेताओं को शामिल करने के मुद्दे को उठाते हैं तो वह खुद तृणमूल कांग्रेस से ही आए हैं।
असंतोष और बढ़ेगा : कुणाल घोष
उधर, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में हार के बाद आंतरिक असंतोष का सामना कर रही है। अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ने वाला है।
भाजपा में गए नेता अगले कुछ माहों में राकांपा में लौटेंगे, पाटिल का दावा
उधर, महाराष्ट्र के मंत्री व राज्य के राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल ने रविवार को दावा किया है कि आने वाले माहों में कई नेता जो पहले भाजपा में चले गए थे, वे वापस लौटेंगे। ठाणे के दौरे के दौरान पाटिल ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। वह राकांपा के 'जन संवाद' कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए थे।