फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   todays top news

महज चंद मिनटों में पढ़िए आज की बड़ी खबरें

Fri, 22 Jul 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
todays top news
1- भारतीय वायुसेना का विमान हुआ लापता, 29 लोग थे सवार
विज्ञापन


2-मह‌िलाओं के ख‌िलाफ अपशब्द बोलने पर मायावती के ख‌िलाफ केस दर्ज

3-बोले पीएम मोदी, फर्टिलाइजर कारखाना शुरू करने का श्रेय जनता को

4- वेंकैया का सवाल, क्या विपक्ष स्मृति ईरानी और PM मोदी को गाली देने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा?

5- दलितों पर हमले सबसे ज्यादा यूपी में, गुजरात में अपराध की दर 5 गुना बढ़ी

भारतीय वायुसेना का विमान एन-32 लापता हो गया है। इस विमान से चेन्नई के तमबाराम से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी। पर उड़ान भरने के एक घंटे बाद तक विमान का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विमान में 29 लोग सवार थे। बंगाल की खाड़ी में वायुसेना के इस विमान की खोज और बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है। इस विमान को खोजने के लिए डोर्नियर एयरक्रॉफ्ट और वन पी8 आई को लगाया गया है। भारतीय वायुसेना ने बड़े पैमाने इस विमान की खोज शुरू कर दी है।  बताया जा रहा है कि यह जहाज करीब 23000 फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद गुम हो गया। इस जहाज ने कुल दूरी 1375 किलोमीटर की दूरी तय की थी। मायावती के ख‌िलाफ अपशब्द बोलने वाले दयाशंकर की मां तेतरादेवी ने मायावती, नसीमुद्दीन स‌िद्दीकी, मेवालाल और रामअचल राजभर के ख‌िलाफ हजरतगंज थाने में र‌िपोर्ट दर्ज करवा दी है। इन पर आईपीसी की धारा  504, 505, 509, 120b ,153-a के तहत केस दर्ज क‌िया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) और फर्टिलाइजर प्लांट की आधारशिला रख दी। इसके बाद पीएम मोदी रैली को संबोधित करने के लिए गए। यहां पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी से की। उन्होंने कहा 'मैं सबसे पहले आप सभी का अभिनंदन करना चाहता हूं। अगर कोई कहता है कि 26 साल से बंद पड़ा कारखान मेरी वजह से हुआ तो वह गलत है, अगर यह कारखाना 26  साल बाद शुरू करने का क्रेडिट किसी को जाता है तो वो जनता जनार्दन को जाता है।'
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की अपमानजनक टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में गालियों को लेकर नेता एक दूसरे पर बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में बीजेपी शासित गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दलितों के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2011 और 2014 के बीच दलितों के खिलाफ अपराध के मामले 40 प्रतिशत बढ़ गए हैं। साल 2015 में गुजरात में दलितों के खिलाफ अपराध की दर सबसे ज्यादा (163.3 प्रतिशत, 6,655 मामले) रही। इसके बाद छत्तीसगढ़ (91.9 प्रतिशत, 3008 मामले), राजस्थान (58.5 प्रतिशत, 7144 मामले), बिहार (43 प्रतिशत, 7121 मामले) और यूपी (8946 मामले) का नंबर आता है।


उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट ड्यूटी पर आए सीओ गोला धीरेंद्र प्रताप राव होटल के कमरे में मृत पाए गए। सीओ धीरेंद्र होटल अवंतिका के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। सीओ गोला का शव होटल के कमरे में रखा गया है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में सीओ ठहरे थे उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इस बात की जनाकारी भी मिल रही है कि बृहस्पतिवार शाम को उनका ब्लड प्रेसर बढ़ गया था जिसके बाद उन्होंने दवा खाई जिसके बाद उन्हें गर्मी लगने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed