{"_id":"5bb53ca2867a5501a17658d3","slug":"todays-top-5-important-news-news-on-amar-ujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारत से म्यांमार भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या, संयुक्त राष्ट्र ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
भारत बृहस्पतिवार को सात रोहिंग्या प्रवासियों को उनके घर म्यांमार भेजने जा रहा है। ये रोहिंग्या अवैध रूप से असम में रहे रहे थे। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इस पर नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र में नस्लवाद मामलों के विशेष दूत ने कहा है कि अगर भारत ऐसा करता है तो यह उसके अंतरराष्ट्रीय कानूनी दायित्व से मुकरने जैसा होगा।
पढ़ें पूरी खबर-
आज सैनिकों से संवाद करेंगे अमित शाह, शनिवार को पीएम मोदी की जनसभा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को सीकर में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और बीकानेर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे जबकि छह अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
कमजोर रुपया और व्यापार घाटे पर केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु आज करेंगे अहम बैठक
कमजोर हो रहे रुपये और बढ़ते जा रहे व्यापार घाटा पर विचार करने के लिए बृहस्पतिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु एक अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बात एक अधिकारी ने कही। उन्होंने कहा कि बैठक में स्थिति संभालने के तरीके पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
नवलखा की नजरबंदी खत्म करने के अदालत के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची महाराष्ट्र सरकार
कोरेगांव-भीमा मामले में गिरफ्तार किए गए पांच नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक गौतम नवलखा को नजरबंदी से मुक्त करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।याचिका शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में बुधवार सुबह दायर की गई।
पढ़ें पूरी खबर-
राहुल-पृथ्वी करेंगे पारी का आगाज, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला आज
विराट एंड कंपनी गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए जब मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य इंग्लैंड में मिली शिकस्त को पीछे छोड़ अपनी सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखने का होगा।
पढ़ें पूरी खबर-