{"_id":"64f0aa39b1fb11fdcd0a306d","slug":"todays-news-updates-goa-aap-chief-amit-palekar-arrested-3-arrested-including-film-financier-in-hyderabad-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: गोवा AAP प्रमुख अमित पालेकर पुलिस की गिरफ्त में; हैदराबाद में फिल्म फाइनेंसर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: गोवा AAP प्रमुख अमित पालेकर पुलिस की गिरफ्त में; हैदराबाद में फिल्म फाइनेंसर समेत तीन गिरफ्तार
Thu, 31 Aug 2023 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 31 Aug 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोवा AAP प्रमुख अमित पालेकर को बनस्तरीम कार दुर्घटना मामले में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। उत्तरी गोवा के SP निधिन वलसन ने इसकी पुष्टि की है। मामले में अमित पालेकर ने कहा कि यह बिल्कुल गंदी राजनीति है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। दूसरी ओर एक अन्य मामले में हैदराबाद में एक फिल्म फाइनेंसर और एक पूर्व नौसेना कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मादक दवाएं जब्त की गईं हैं।
विज्ञापन
पहले जानते हैं गोवा में क्या हुआ?
गोवा अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर को कार दुर्घटना के संबंध में तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस महीने की शुरुआत में पणजी के पास एक मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को कुचल दिया था।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालेकर पर दुर्घटना के समय गाड़ी चला रहे मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश में जांच अधिकारी के सामने गलत व्यक्ति को कार चालक के रूप में पेश किया। उन पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप है। पालेकर पर आईपीसी की धारा 201 (सबूतों को गायब करना, या स्क्रीन अपराधी के बारे में गलत जानकारी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुपरमार्केट की एक शृंखला और एक रियल एस्टेट फर्म के मालिक परेश सावरदेकर सात अगस्त को नशे की हालत में मर्सिडीज कार चला रहे थे। उनकी कार ने पणजी के पास बानास्टारिम गांव में पांच वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, आप नेता ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति का हिस्सा है।
अब जानते हैं हैदराबाद से जुड़े मामले के बारे में
खुफिया सूचना पर तेलंगाना राज्य एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीएसएनएबी) के अधिकारियों ने गुडीमलकापुर पुलिस के साथ मिलकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2.8 ग्राम कोकीन, छह ब्लॉट एलएसडी, 11.5 ग्राम वजन की 25 एक्स्टसी गोलियां और गांजा के दो पैकेट (20 ग्राम) जब्त किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक के पास से 72,500 रुपये की शुद्ध नकदी भी बरामद हुई। उनके पास से दो कारें भी मिलीं, सभी की कीमत 32.89 लाख रुपये है।
तीनों आरोपियों के बारे में जानिए
पुलिस ने बताया कि पहला आरोपी एक पूर्व-नौसेना कर्मचारी है, जिसे आंख की चोट के कारण चिकित्सकीय रूप से अनफिट घोषित कर दिया गया था। वह अब एक व्यापारी है। दूसरा आरोपी सिने क्षेत्र (तेलुगु फिल्मों) का फाइनेंसर है। वह ड्रग पार्टियों का आयोजन भी करता है। तीसरा आरोपी रेल निलयम में वरिष्ठ स्टेनो के रूप में काम करता है।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का मूल निवासी पूर्व नौसेना कर्मचारी नियमित रूप से अपने दोस्तों के साथ पार्टियों में शामिल होने के लिए हैदराबाद आता था और इस दौरान वह हैदराबाद और बंगलूरू में ड्रग्स तस्करों के संपर्क में आया। बाद में उसे हैदराबाद और आसपास के इलाकों में अपने दोस्तों और अन्य के लिए ड्रग पार्टियों की व्यवस्था करने की आदत पड़ गई।