फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates accident took place last night Randheja Pethapur Highway in Gandhinagar Gujarat know all

Updates: गुजरात में सड़क हादसा, पांच मरे; अरुणाचल में उग्रवादियों ने निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को किया अगवा

Fri, 17 Nov 2023 03:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Nov 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates accident took place last night Randheja Pethapur Highway in Gandhinagar Gujarat know all
Road Accident - फोटो : PTI
गुजरात के गांधीनगर में रंधेजा-पेठापुर हाईवे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबर है।
विज्ञापन

 


इस बीच अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में गुरुवार रात हथियारबंद आतंकवादियों ने बंदूक की नोंक पर एक निर्माण कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर और एक पर्यवेक्षक का अपहरण कर लिया। लोंगडिंग एसपी तुम्मे अमो ने बताया कि चार हथियारबंद उग्रवादियों का एक समूह तिसा नदी के पास एक निर्माणाधीन पुल के पास एक अस्थायी शिविर में पहुंचा और जूनियर इंजीनियर साशन यादव और कंपनी पर्यवेक्षक लियामगाओ पांसा का अपहरण कर लिया। उन्होंने  निर्माण श्रमिकों से 20 से अधिक मोबाइल हैंडसेट भी छीन लिए। वारदात के पीछे एनएससीएन (के-वाईए) गुट के स्वयंभू सार्जेंट बोताई वांगसु का हाथ होने का संदेह है।

विज्ञापन

ठाणे सिविल अस्पताल में रक्त का संकट, जनता से की यह अपील
महाराष्ट्र के ठाणे जिला सिविल अस्पताल ने नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। अस्पताल रक्त की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। अस्पताल की ओर से शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उसका रक्त का भंडार केवल एक सप्ताह तक चलेगा, जिसका कारण दानदाताओं में भारी गिरावट है। अस्पताल ने कहा कि उसके पास ए-पॉजिटिव रक्त का स्टॉक काफी कम था।

सिविल सर्जन डॉ. कैलास पवार ने ठाणे के नागरिकों से अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने और लोगों की जान बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक 24 घंटे चालू है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर दिन कई गरीब मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है और सर्जरी के लिए रक्त उनके ब्लड बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को एसपीजी प्रमुख नियुक्त किया गया
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को शुक्रवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) का निदेशक नियुक्त किया गया। उन्हें प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है। 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शर्मा वर्तमान में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक एसपीजी के निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed