Big News: नवी मुंबई हादसे में एक की मौत; बंगाल विस के शीत सत्र में अब रजिस्टर में दर्ज होगी विधायकों की हाजिरी
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कुन्नूर और कोटागिरि में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। जिला कलेक्टर एम. अरुणा ने इस बात की जानकारी दी।
विस्तार
इस हादसे में पादल चल रहे एक यात्री प्रमोद सिंह की मौत हो गई। वहीं स्कूटर में सवार दो समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकाबला दर्ज कर लिया गया है।
#WATCH | Maharashtra: One person died and two others were injured after their car collided with a truck near the Navi Mumbai Municipal Corporation building last night. The injured have been admitted to the hospital. An FIR has been registered, and an investigation is underway:… https://t.co/Ksz3gesq5f pic.twitter.com/rSmQ3vPT2H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 24, 2023
वेतन मांगने पर युवक को मुंह से सैंडल उठाने को मजबूर किया
वहीं, गुजरात के मोरबी शहर में 21 साल के दलित व्यक्ति के वेतन मांगने पर उसे कथित तौर पर पीटने, मुंह से अपना सैंडल उठवाने और माफी मांगने के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने आरोपी महिला कारोबारी और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि युवक ने पूर्व में महिला की कंपनी में करीब 15 दिन तक काम किया था, लेकिन जब उसने वेतन की मांग की तो उसे कथित तौर पर महिला का सैंडल मुंह से उठाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के कुन्नूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग समेत 10 से ज्यादा स्थानों पर भूस्खलन के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुन्नूर और कोठागिरि में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिला कलेक्टर एम. अरुणा ने इस बात की जानकारी दी।
#WATCH | Tamil Nadu: Restoration work underway after landslides and mudslides reported at more than 10 places on Coonoor-Mettupalayam National Highway and Kothagiri-Mettupalayam Highway in Nilgiris District
— ANI (@ANI) November 24, 2023
Due to heavy rain in the region, a holiday has been announced in all the… pic.twitter.com/Uy5T4oOCo4
श्रीलंका के जेल से रिहा किए गए 12 भारतीय मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे।
#WATCH | Tamil Nadu: 12 Indian fishermen, who were released from Sri Lankan jail, reached Chennai earlier today. pic.twitter.com/mudynTNuSg
— ANI (@ANI) November 24, 2023
आंध्र प्रदेश के तदेरू में एक 46 वर्षीय स्कूल टीचर और दो लड़कियों के पिता को अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का विवाह कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यंदागानी जिला परिषद हाई स्कूल के शिक्षक के सोमराजू को नाबालिग लड़की को प्यार में फंसाने और शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पश्चिमी गोदावरी जिला दिशा की डीएसपी एन मुरली कृष्णा ने बताया, 'सोमराजू ने नाबालिग लड़की को अपना स्मार्टफोन दिया था। हाल ही में वह लड़की को उसके घर से लेकर शादी के लिए अपने घर ले गया।'
19 नवंबर को शादी करने के बाद सोमराजू ने लड़की को कुछ दिनों के लिए जबरदस्ती अपने साथ रोक रखा था। डीएसपी ने बताया कि लड़की वहां से भागने में कामयाब रही और अपने घर यंडागंडी गांव वापस लौट आई। उसने अपने परिवार को इसके बारे में बताया।
दसवीं की छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमराजू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सोमराजू की पत्नी सात साल पहले ही उससे अलग हो गई थी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमराजू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा पांच और छह और बाल विवाह अधिनियम की धारा नौ के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को सोमराजू को अदालत के समक्ष पेश किया गया।
सिविल पुलिस अधिकारी एम ए आर्या ने एक चार महीने के भूखे बच्चे को स्तनपान कराया। बच्चे की बीमार मां पास के अस्पताल में भर्ती थी। अधिकारी खुद एक नौ महीने के बच्चे की मां है। एर्नाकुलम जनरल अस्पताल के आईसीयू में चार महीने के बच्चे की मां भर्ती थी। भूख की वजह से बच्चा रो रहा था, तभी अधिकारी आर्या ने आगे बढ़कर बच्चे को स्तनपान कराया।
पटना की रहने वाली महिला के चार बच्चे हैं, लेकिन उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि कुछ ही समय पहले वह केरल आई थी। महिला का पति फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस अधिकारी ने स्टेशन पर अन्य तीन बच्चों को भोजन प्रदान किया। सिटी पुलिस ने अधिकारी आर्या के इस नेक काम की सराहना की। बच्चे को फिलहाल बाल देखभाल गृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस क्षण की तस्वीरें भी क्लिक की है।
असम : कार्बी आंगलोंग में जंगली हाथियों ने दो नाबालिगों समेत चार को कुचला, मौत
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बृहस्पतिवार शाम जंगली हाथियों ने दो नाबालिगों समेत चार लोगों को कुचलकर मार डाला। यह घटना कार्बी आंगलोंग के बोकाजन पुलिस स्टेशन के लालूबस्ती गांव स्थित बोरमंथिर में हुई।
मृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के अनुसार, पीड़ित कृषि भूमि पर चित्रनाला के पौधे इकट्ठा कर रहे थे, उसी दौरान जंगली हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित दिहाड़ी मजदूर हैं। घटना की सूचना पर वन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची एवं शवों को बरामद किया। मारे गए चार लोगों में दो बच्चे हैं।
आंध्र प्रदेशः नाबालिग छात्रा से शादी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में एक शिक्षक को अपनी नाबालिग छात्रा से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी शिक्षक (46) पहले से ही दो लड़कियों का पिता है। पश्चिम गोदावरी जिला दिशा (महिला सुरक्षा विंग) के पुलिस उपाधीक्षक एन. मुरली कृष्णा ने बताया, गोदावरी जिले के भीमावरम के पास यंदागानी जिला परिषद हाईस्कूल का हिंदी शिक्षक के. सोमराजू लड़की (15) को प्यार का झांसा देकर चार महीने तक छिपकर मिलता रहा और उसे अपना स्मार्टफोन भी दिया। कुछ दिनों पहले वह उसे अपने घर ले आया और उससे शादी कर ली।
अधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर को लड़की के साथ शादी करने के बाद सोमराजू ने उसे जबरन अपने साथ रखा और उसके साथ संबंध भी बनाए। कृष्णा ने कहा कि लड़की आरोपी शिक्षक के चंगुल से भागने में कामयाब रही और यंदागंडी गांव में अपने घर लौट आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बाद में दसवीं कक्षा की छात्रा अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पिछले 9.5 वर्षों में 40,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का किया गया विद्युतीकरण : वैष्णव
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) सम्मेलन में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में 9.5 वर्षों में रेलवे में 40,000 किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अपने ऊर्जा संसाधनों का इस्तेमाल कर अधिक परिवहन करना होगा। पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा। हमारे देश में बनाई गई बिजली का इस्तेमाल अगर हम रेलवे में करेंगे, तो इससे तेल आयात करने की लागत कम हो जाती है। इससे मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है। देश के अधिक से अधिक परिवहन को रेलवे की ओर स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।
सुपुर्द-ए-खाक हुईं सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक हुईं। जुमा मस्जिद के कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें दफनाया गया।
पथनमथिट्टा टाउन हॉल में दिवंगत न्यायाधीश के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। केरल सरकार और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की ओर से पथानामथिट्टा के जिला कलेक्टर ए शिबू ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की ओर से अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश, विधानसभा उपाध्यक्ष चित्तयम गोपाकुमार और विधायक के यू जेनिश कुमार और प्रमोद नारायणन उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने न्यायमूर्ति बीवी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता था। खाने की चीज दिलवाने के नाम पर आरोपी बच्चों को अपने साथ ले गया। रास्ते में मौजूद एक सुनसान जगह पर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची शाम तक घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद पता चला कि बच्ची के साथ लड़के ने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, बच्ची का उपचार किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अब आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
एनपीपी लोकसभा चुनाव में उतारेंगी महिला उम्मीदवार
मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देना वाला गिरफ्तार
नशे में धुत होकर की तोड़फोड़, कॉलेज प्रशासन ने किया निष्कासित
जीएमसीएच के प्रधानाचार्य डॉ. अच्युत ने कहा, गुरुवार रात शहर के एक बार में हुई लड़ाई में कॉलेज के कुछ छात्र शामिल थे, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उन पर उचित कार्रवाई की। उन्होंने कहा, घायल छात्रों का उपचार किया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश सरकार सभी जातियों की गणना के लिए नौ दिसंबर को व्यापक जाति जनगणना शुरू करेगी। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सी श्रीनिवास वेणुगोपाल कृष्णा ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को पूरा करना वाईएसआरसीपी सरकार का एक प्रमुख उद्देश्य है। लोगों के जीवन स्तर को बदलने के लिए जाति जनगणना करना महत्वपूर्ण है।
इस दौरान यह भरेसा जताते हुए कि राज्य जाति जनगणना निष्पक्ष और व्यापक तरीके से करेगा, कृष्णा ने कहा कि आंध्र प्रदेश की गणना प्रक्रिया पूरे देश में एक रोल मॉडल के रूप में उभरेगी।
गढ़चिरौली में खनन परियोजना का समर्थन करने पर नक्सलियों ने की ग्राम प्रमुख की हत्या
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक खनन परियोजना का समर्थन करने पर नक्सलियों ने एक गांव के प्रमुख की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ग्रामीणों को भी पीटा। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात जिले के एटापल्ली तहसील के टिटोला गांव में हुई। हथियारबंद नक्सलियों ने गांव के प्रमुख लालसू वेलदा (63) के घर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी की। मृतक का बेटा पुलिसकर्मी है।
पुलिस ने बंगाल में 6.2 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त किए
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक कार से 6.2 करोड़ रुपये मूल्य के 11 सोने के बिस्कुट जब्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धनतला इलाके में एक कार को रोका और उसके अंदर से 6.2 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 9.5 किलोग्राम वजन के 11 सोने के बिस्कुट जब्त किए।
कनिष्ठ के यौन उत्पीड़न मामले में कर्नाटक बार काउंसिल ने आरोपी वकील को किया निलंबित
कर्नाटक राज्य बार काउंसिल ने अपने कार्यालय में एक कनिष्ठ के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बंगलूरू के एक 46 वर्षीय वकील का पंजीकरण निलंबित कर दिया है और मामले को अनुशासन समिति को भेज दिया है। शिकायतकर्ता 26 वर्षीय महिला जूनियर वकील ने अप्रैल 2022 में आरोपी के कार्यालय में काम शुरू किया था। यौन उत्पीड़न के चलते उसने सितंबर 2022 में आरोपी के यहां काम करना छोड़ दिया। इसके बाद उसे वरिष्ठ वकील ने कथित तौर पर ब्लैकमेल किया और उसके खिलाफ आपराधिक मामले भी दायर किए।
शिवसेना (यूबीटी) ने शिंदे को हिंदूहृदयसम्राट कहे जाने पर आपत्ति जताई
राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वागत में लगाए गए एक पोस्टर के कारण शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुटों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई है। इस मामले में संजय राउत ने पोस्टर पर शिंदे को हिंदू हृदय सम्राट बताए जाने पर आपत्ति जताई। राउत ने कहा कि शिंदे ने यह उपाधि हासिल करने के लिए कौन सा महान काम किया है।
यह पोस्टर हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बालमुकुंदाचार्य के कार्यकर्ताओं द्वारा शिंदे की हाल की चुनाव प्रचार यात्रा के दौरान उनके स्वागत के लिए लगाया गया था।
वहीं, शिंदे को हिंदूहृदयसम्राट बताए जाने के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य भाजपा मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि किसी को यह समझना चाहिए कि ऐसे बैनर कोई और लगाता है। क्या शिंदे खुद अपना बैनर लगाएंगे? कार्यकर्ताओं में नेताओं को लेकर उत्साह है। कार्यकर्ताओं में ऐसा होना स्वाभाविक है।
गुजरात: तेंदुए के हमले में नाबालिग की मौत
जूनागढ़ जिले में गिरनार पर्वत के आसपास धार्मिक तीर्थयात्रा 'गिरनार परिक्रमा' के दौरान एक वन्यजीव अभयारण्य के अंदर शुक्रवार को तेंदुए ने एक नाबालिग लड़की (11 वर्षीय) पर हमला कर दिया। नाबालिग की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक के रमेश ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी जंगली जानवर ने वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान किसी इंसान की जान ली है। जूनागढ़ संभाग के उप वन संरक्षक अक्षय जोशी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित गिरनार वन्यजीव अभयारण्य के अंदर बोरदेवी के पास सुबह करीब छह बजे यह घटना हुई। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाए और शाम को तेंदुए को पकड़ लिया।
ओडिशा:26 कारीगरों और शिल्पकारों को किया गया सम्मानित
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 'विश्वकर्मा गुरुओं के सम्मान समारोह' के दौरान शुक्रवार को ओडिशा के 26 कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मानित किया गया। शिल्पकारों और शिल्पकारों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे इस योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा, पीएम विश्वकर्मा गुरुओं के अनुभवों को सुनकर बहुत अच्छा लगा। ओडिशा में प्रत्येक कारीगर और मूर्तिकार एक विश्वकर्मा है। हम जागरूकता पैदा करने और ऐसे कारीगरों को जोड़ने पर फोकस कर रहे हैं। पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर अब तक 17 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदेश दिया है कि विधानसभा के शीत सत्र के दौरान विधायकों और मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य है। सीएम ने सत्र के दौरान अनियमित के कारण विधायकों के एक वर्ग की आलोचना की, जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों ही पक्षों के विधायक शामिल हैं। टीएमसी के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि हमने आज से पार्टी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष के कार्यालय में सभी पार्टी विधायकों के लिए उपस्थिति रजिस्टर प्रणाली शुरू की है। बता दें, विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने भी कई बार सत्ता और विपक्ष दोनों दलों के विधायकों से कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया है।
बिल्डर के अपहरण मामले में गैंगस्टर यूसुफ कादरी समेत दो गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बिल्डर का अपहरण करने और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर यूसुफ कादरी उर्फ बचकाना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने शुक्रवार शाम को बिल्डर को मानखुर्द डंपिंग ग्राउंड के पास से बचाया, जहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था और मारपीट की गई थी। बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बचकाना और उसकी मदद करने वाले एक साथी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।
आईपीएस अधिकारी तुषार दोशी को पुणे में सरकारी रेलवे पुलिस में नियुक्त कर दिया गया है। बता दें, महाराष्ट्र के जालना में मराठा आंदोलन के समय दोषी ही एसपी थे, जिन्होंने लाठीचार्ज का आदेश दिया था। बता दें, लाठीचार्ज के कारण दोषी को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके बाद 20 नवंबर को उनहें एसपी, सीआईडी पुणे नियुक्त कर दिया गया था। अब शुक्रवार को उन्हें पुणे में सरकारी रेलवे पुलिस में नियुक्त कर दिया गया है।
महान अहोम सैन्य कमांडर लचित को जयंती पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि
महान अहोम सैन्य कमांडर लचित बोरफुकन की 401वीं जयंती पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, असम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, आज हम लचित बरफुकन की वीरता को याद करते हैं। सरायघाट की लड़ाई में उनका असाधारण नेतृत्व उनके साहस और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
नाबालिग छात्रा से शादी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में एक शिक्षक को नाबालिग छात्रा से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी शिक्षक (46) पहले से ही दो लड़कियों का पिता है। पश्चिम गोदावरी जिला दिशा (महिला सुरक्षा विंग) के पुलिस उपाधीक्षक एन. मुरली कृष्णा ने बताया, गोदावरी जिले के भीमावरम के पास यंदागानी जिला परिषद हाईस्कूल के शिक्षक के. सोमराजू ने छात्रा को प्यार का झांसा देकर चार महीने तक छिपकर मिलता रहा। कुछ दिनों पहले वह उसे अपने घर ले आया और उससे शादी कर ली। अधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर को लड़की के साथ शादी करने के बाद सोमराजू ने उसे जबरन अपने साथ रखा और उसके साथ संबंध भी बनाए। कृष्णा ने कहा कि लड़की आरोपी शिक्षक के चंगुल से भागने में कामयाब रही और यंदागंडी गांव में अपने घर लौट आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बाद में दसवीं कक्षा की छात्रा अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
सुंदरबन अभयारण्य में 27 नवंबर से शुरू होगी बाघों की गणना
कोलकाता में पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में वार्षिक बाघ गणना 27 नवंबर से शुरू होगी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह विभिन्न राज्यों द्वारा राष्ट्रव्यापी गणना का हिस्सा है जहां बाघ पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ‘कैमरा ट्रैप’ अभ्यास पहले चरण में दक्षिण 24-परगना जिले के कुछ निकटवर्ती हिस्सों के साथ-साथ सुंदरबन बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में एक महीने से अधिक समय तक चलेगा।
कोविड जांच किट निजी लैब को बेची, पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी पर केस
पुणे पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान कोविड जांच किट, दवाइयां और सैनिटाइजर को निजी प्रयोगशालाओं को बेचने के आरोप में पुलिस ने पुणे नगर निगम के पूर्व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष भारती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर करीब 90 लाख की सामग्री बेचने का आरोप है।
लड़ाकू विमान तेजस का उत्पादन देखने मोदी जाएंगे एचएएल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगलूरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का दौरा करेंगे और यहां चल रहे तेजस जेट के निर्माण कार्य और अन्य उत्पादन सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने कहा, कई देशों ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस को खरीदने में रुचि दिखाई है। एलसीए मार्क-2 और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के पहले दो स्क्वाड्रन के इंजनों का उत्पादन अमेरिकी जीई और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मिलकर कर रहे हैं।
भारत-ब्रिटेन ने रक्षा सलाहकार समूह की बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा पर की चर्चा
भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और उनके ब्रिटेन समकक्ष डेविड विलियम्स ने शुक्रवार को भारत-ब्रिटेन रक्षा सलाहकार समूह (डीसीजी) की सालाना बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और रक्षा औद्योगिक सहयोग पर चर्चा की। कहा, भारत-यूके 2+2 विदेश और रक्षा वार्ता की शुरुआत में आ रही तेजी प्रशंसनीय है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ब्रिटेन और भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति, सहयोग और मिसाइल प्रणालियों में रक्षा औद्योगिक सहयोग प्रस्तावों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने संयुक्त अभ्यास, समुद्री डोमेन जागरूकता और सूचना आदान-प्रदान पर ध्यान देने के साथ ही समुद्री क्षेत्र में बढ़ती संयुक्त गतिविधियों की योजना बनाई।
दिल्ली में दूतावास बंद करने पर अफगानिस्तान का बयान
अफगानिस्तान ने भारत में अपना दूतावास स्थायी तौर पर बंद कर दिया है। 23 नवंबर से फैसला लागू होने के साथ ही 22 साल पुराने राजनयिक संबंधों पर विराम लग गया। दूतावास का कहना है कि एक तरफ तालिबान का दबाव, दूसरी तरफ भारत सरकार के रुख से उपजी चुनौतियों से यह फैसला करना पड़ा। दूतावास ने कहा, उसके राजनयिक कामकाज में 30 सितंबर से ही भारी कटौती कर दी गई थी। करीब आठ हफ्ते बाद भी भारत ने राजनयिकों को वीजा विस्तार नहीं दिया। दूतावास ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों में फिर राजनयिक संबंध बहाल हो सकेंगे। अफगानिस्तान ने अपने दूतावास भवन, बैंक अकाउंट, वाहन समेत सभी संपत्तियां भारत सरकार को सौंप दी है। विदेश मंत्रालय को 110 पेज की सूची देते हुए दूतावास ने कहा है कि बैंक अकाउंट में करीब पांच करोड़ डॉलर हैं।