फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Road accident in Tamil Nadu many arrested in Gujarat robbery case worth Rs crores

Updates: तमिलनाडु में सड़क हादसा, एक ही परिवार के छह की मौत; गुजरात में 1.74 करोड़ की लूट मामले में 6 गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 07:30 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलेम/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलेम/अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 07:30 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गाड़ी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण बच्ची सहित दो महिलाओं और तीन पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Todays News Update Road accident in Tamil Nadu many arrested in Gujarat robbery case worth Rs crores
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के सलेम में बुधवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक गाड़ी टकरा गई। हादसे में एक साल की एक बच्ची समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यहां कोंडालामपट्टी से इरोड जिला जा रही यह गाड़ी सांकागिरि में तड़के हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चालक समेत आठ लोग सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गाड़ी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिसके कारण बच्ची सहित दो महिलाओं और तीन पुरूषों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गुजरात में दो आरोपी अभी भी फरार
वहीं, गुजरात के बनासकांठा जिले में धारदार हथियारों से लैस लुटेरों ने एक कार को रोका, उसमें यात्रा कर रहे अहमदाबाद स्थित एक आभूषण कंपनी के तीन सेल्समैन को धमकाते हुए 1.74 करोड़ रुपये के सोने के गहने लूट लिए। पाटन जिला पुलिस ने मंगलवार शाम कुछ ही घंटों के भीतर डकैती में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आभूषण कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी पर डकैती में शामिल होने का संदेह है, लेकिन वह अभी भी फरार है। पुलिस ने चाकू की नोक पर अहमदाबाद स्थित एक आभूषण फर्म के तीन सेल्समैनों का अपहरण करने के बाद आरोपियों द्वारा लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बस का स्टीयरिंग एक्सल टूटने से 27 यात्री घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव में बुधवार को एक सरकारी बस का स्टीयरिंग एक्सल टूट जाने से 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस की दुर्घटना यहां से करीब 125 किलोमीटर दूर नंदगांव तालुका के जामदारी गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। दुर्घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री यात्रा कर रहे थे।

केजरीवाल, संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई शुरू
अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की उन याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई शुरू कर दी, जिनमें दोनों ने अपने खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की ओर से जारी समन को चुनौती दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के संबंध में कटाक्षपूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।


यूपी निवासी सीआरपीएफ कांस्टेबल की असम में चाकू मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक सीआरपीएफ कांस्टेबल की असम के तिनसुकिया में बुधवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील कुमार पांडेय वारदात के वक्त साधे कपड़ों में था। अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा के करीब बोरदुमसा इलाके में बुधवार शाम करीब 5 बजे उसकी कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में शामिल लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed