फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Nagaland 8 killed as SUV falls into gorge after being hit by goods vehicle know all

अपडेट्स: मालवाहक वाहन से टकराने के बाद खाई में गिरी एसयूवी, सात लोगों की मौके पर ही मौत; पढ़ें अहम खबरें

Wed, 20 Sep 2023 06:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी सड़क पर फिसल कर खाई में एसयूवी के ऊपर गिर गई। एसयूवी कोहिमा से मोकोकचंग की तरफ जा रही थी। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Todays News Update Nagaland 8 killed as SUV falls into gorge after being hit by goods vehicle know all
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागालैंड के सेमिंयू जिले में एक एसयूवी एक मालवाहक वाहन से टकराने के बाद खाई में गिर गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी कोहिमा से 65 किलोमीटर दूर 'के स्टेशन' के पास घटी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी सड़क पर फिसल कर खाई में एसयूवी के ऊपर जा गिरी। एसयूवी कोहिमा से मोकोकचंग की तरफ जा रही थी। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है। मरने वालों में तीन महिलाएं भी थी, जिन्होंने हाल ही में नागालैंड कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा पास की थी। उन्हें ग्रेड-3 कर्मी के तौर पर सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए नियुक्ति पत्र भी मिल चुका था।
विज्ञापन


सोने की तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक फरार आरोपी को तिरुवनंतपुरम में सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। साल 2020 में आरोपी के पास से 30 किलोप्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया था। आरोपी की पहचान रत्नेश के तौर पर की गई है। जो केरल के कन्नौर का रहने वाला है। उसे दुबई से वापस लौटते समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी बरामद
पश्चिम बंगाल के काशीपुर में पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी खोज निकाली है। बरुईपुर पुलिस अधीक्षक पालस चंद्र ढली ने बताया कि फैक्टरी से कई सारे हथियार बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया फैक्टरी में दो पाइप बंदुक, आठ छोटे पिस्तौल और उससे जुड़ी अन्य उपकरण बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज बरुईपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह अदालत में आरोपी को हिरासत में लेने की मांग करेंगे।

एनआईए ने लोगों से की यह अपील
एनआईए लॉरेंस बिश्नोई समेत पांच आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। लोगों से कहा गया कि है कि अगर उनके पास इन लोगों के नाम पर या स्वामित्व वाली संपत्तियों, परिसंपत्तियों और व्यवसाय के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत एनआईए को सूचना दें। जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि इन लोगों के  सहयोगियों, दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम पर भी अगर कुछ है तो उसकी भी सूचना दी जा सकती है। एनआईए ने इसके लिए  व्हाट्सएप नंबर +91-7290009373 जारी किया है।
सौतेली बेटी के साथ यौन शोषण के आरोप में पिता को 43 साल की सजा
केरल की फास्ट ट्रैक विशेष अदालत ने बुधवार को एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में 43 साल की सजा सुनाई है। विशेष अदालत के जज टी जी वर्गीस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई है। 

अदालत के आदेश को साझा करते हुए विशेष लोक अभियोजक ने शिजो मोन जोसेफ ने बताया कि अपराधी को केवल 10 साल की सजा काटनी होगी। यह अलग-अलग जेलों की सजाएं हैं जो की साथ-साथ चलेगी। जेल की सजा के साथ आरोपी पर 39,000 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

गोयल की याचिका पर ईडी से हलफनामा दाखिल करने को कहा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें बैंक ऋण चूक से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी अवैध गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। गोयल ने अपनी याचिका में दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है क्योंकि इसके लिए धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। याचिका में एक विशेष अदालत के आदेशों को भी चुनौती दी गई, जिसने उन्हें पहले ईडी की हिरासत में भेजा था और उसके बाद जेल भेज दिया गया।


सीबीआई निदेशक को अदालत में आनलाइन तौर पर उपस्थित रहने को कहा
नौकरी देने के बदले नकद के मामले की सुनवाई कर रहे कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद को चार अक्टूबर को अदालत की कार्यवाही के दौरान ऑनलाइन तौर पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया । केंद्रीय एजेंसी की शिक्षक भर्ती घोटाले में जांच की गति से न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed