फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Maratha reservation activist Manoj Jarange admitted to hospital Road accident in Amravati

Updates: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे अस्पताल में भर्ती; अमरावती में सड़क दुर्घटना, चार लोगों की मौत

Sun, 17 Sep 2023 06:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर/अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर/अमरावती Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Sep 2023 06:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार सुबह एक वाहन के खाई में गिरने से तेलंगाना के चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई अन्य घायल भी हुए।

विज्ञापन
Todays News Update Maratha reservation activist Manoj Jarange admitted to hospital Road accident in Amravati
मनोज जरांगे - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे को रविवार को महाराष्ट्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि जारांगे का रक्तचाप थोड़ा कम है, लेकिन बाकी सब बिल्कुल ठीक है। भूख हड़ताल के दौरान जारेंज का वजन 8-10 किलोग्राम कम हो गया है। किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) रविवार को सामान्य था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे आईसीयू में नहीं हैं और अगर उनके अन्य परीक्षणों के नतीजे सामान्य आते हैं, तो उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। दरअसल, जारांगे ने 29 अगस्त को जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मराठों के लिए ओबीसी कोटा की मांग करते हुए अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आश्वासन के बाद 14 सितंबर को 17वें दिन उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना
इस बीच महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार सुबह एक वाहन के खाई में गिरने से तेलंगाना के चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई अन्य घायल भी हुए। पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल ने बताया कि यह दुर्घटना परतवाड़ा-चिखलदरा रोड पर मोथा गांव के पास हुई। तेलंगाना के आठ लोग एक वाहन में यात्रा कर रहे थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम थी। इस वजह से हादसा हुआ। पीड़ित पर्यटक स्थल चिखलदरा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी वैष्णव ने किया ट्रेन में सफर
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस दौरान वे ट्रेन में सवार लोगों से बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री ने भुवनेश्वर से ट्रेन में चढ़ने के बाद कटक तक लोगों के साथ यात्रा की।




ओडिशा में बिजली गिरने से तीन की मौत
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना आज दोपहर जिले के बिरुआला गांव में हुई, जब कुछ लोग भारी बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे खड़े थे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed