फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Cocaine seized from container in Gujarat Medical college dean arrested for taking bribe

Updates: गुजरात में कंटेनर से 10.4 करोड़ की कोकीन जब्त; 10 लाख की रिश्वत लेते मेडिकल कॉलेज का डीन गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

पीआईबी की विज्ञप्ति में कहा गया कि कच्छ जिले के गांधीधाम में रखे गए एक कंटेनर के निरीक्षण से पता चला कि संदिग्ध खेप के लिए प्रवेश बिल दाखिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Todays News Update Cocaine seized from container in Gujarat Medical college dean arrested for taking bribe
डीआरआई की कार्रवाई। - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने इक्वाडोर से गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचे एक कंटेनर से 1.04 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10.4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआरआई को इनपुट मिला कि दक्षिण अमेरिकी देश से आयातित कुछ खेपों में नशीले पदार्थ हो सकते हैं। पीआईबी की विज्ञप्ति में कहा गया कि कच्छ जिले के गांधीधाम में रखे गए एक कंटेनर के निरीक्षण से पता चला कि संदिग्ध खेप के लिए प्रवेश बिल दाखिल नहीं किया गया था। सूत्रों से पता चला कि कंटेनर 2021 में आयात किया गया था और मुंद्रा बंदरगाह पर उतरने के बाद गांधीधाम में माल ढुलाई स्टेशन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


एमबीबीएस दाखिले के लिए मांगी रिश्वत, गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुणे नगर निगम मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के डीन आशीष बांगीरवार को एमबीबीएस में दाखिले के बदले 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता के बेटे को पहले दौर में मेडिकल कॉलेज में संस्थागत कोटा के तहत सीट आवंटित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन ने अभिभावक से उनके बेटे का एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए 22.50 लाख रुपये की सरकारी फीस के अलावा 16 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी का रुख किया। उसने डीन से कहा कि वह पहली किस्त के तौर पर दस लाख रुपये ही दे सकता है। एसीबी ने जाल बिछाया और बांगीरवार को दस लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed