फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today updates andhra pradesh former minister dharmapuri srinivas passed away pm modi rahul gandhi hindi news

Updates: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया; अंडमान पुलिस ने नष्ट किए 475 करोड़ के ड्रग्स

Sat, 29 Jun 2024 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jun 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
today updates andhra pradesh former minister dharmapuri srinivas passed away pm modi rahul gandhi hindi news
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी से नई दिल्ली मे ंमुलाकात की। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर कहा, बैठक में कर्नाटक के विकास और प्रगति से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। हम राज्य के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन; संसद सदस्य भी रहे
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मापुरी श्रीनिवास का निधन हो गया है। धर्मापुरी श्रीनिवास को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित आवास पर सुबह तीन बजे हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी जान चली गई। अविभाजित आंध्र प्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी साल 2004 से 2014 तक सत्ता में रही तो धर्मापुरी श्रीनिवास राज्य सरकार में मंत्री रहे। तेलंगाना के गठन के बाद वे कांग्रेस छोड़कर साल 2015 में टीआरएस, जिसे अब बीआरएस के नाम से जाना जाता है, में शामिल हो गए थे और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने का वादा करके कई लोगों को ठगने के आरोप में मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कर्नाटक के बेलगाम निवासी ओरगंडा अरविंद कुमार (47 वर्षीय) को मुंबई के साकीनाका इलाके में स्थित उसके करियर काउंसलिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल महाराष्ट्र में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, उसी मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से मेडिकल सीट सुनिश्चित करने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन वह काम करवाने में विफल रहा। अधिकारी ने बताया, 'यह नीट पेपर लीक मामले से संबंधित नहीं है। कुमार ने साकीनाका में अपनी टीम के साथ एक काउंसलिंग सेंटर खोला है, जहां कर्नाटक पुलिस ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।' पुलिस ने बताया कि संदेह है कि उसने और लोगों को ठगा है। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के बीच मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुर्खियों में आ गए हैं। संघीय एजेंसी ने अपनी जांच के सिलसिले में कई राज्यों में गिरफ्तारियां की हैं।

अंडमान पुलिस ने नष्ट किया 475 करोड़ रुपये का ड्रग्स
अंडमान और निकोबार पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश में जब्द 475 करोड़ रुपये की ड्रग्स को नष्ट किया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। नशील दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस (26 जून) के मौके पर एक सामूहिक ड्रग निपटान कार्यक्रम शुरू किया गया था। डीआईजी (कानून-व्यवस्था) वर्षा शर्मा और एसपी राजीव टंडन के नेतृत्व वाली ड्रग निपटान समिति की देखरेख में कुछ दिनों तक यह अभियान जारी रहा। 

अंडमान और निकोबार पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, जीबी पंत अस्पताल में करीब 238.416 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 67.636 किलोग्राम गांजा, 1.060 किलोग्राम कोकीन, 21 भांग के पौधे, 76 ग्राम चरस, 546 बोतल कोडीन आधारित सिरप और 553 बोतल अल्प्राजोलम नष्ट किए। पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ड्रग को नष्ट करने के िलए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं के मुताबिक इसे पूरा किया गया। 

तमिलनाडु: पटाखा फैक्टरी में धमाका, चार की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट और आग का कारण पटाखों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक तत्वों, कच्चे माल का गलत तरीके से इस्तेमाल करना माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। इमारत के कमरे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिवारों में से प्रत्येक को तीन लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। विस्फोट आज सुबह विरुधुनगर जिले के सत्तूर तालुक के पंथुवरपट्टी गांव में पटाखा फैक्टरी में हुआ।

भारत ने 'कोलंबो प्रक्रिया' के तहत अपनी प्राथमिकताएं पेश कीं
भारत ने 12 एशियाई देशों वाले क्षेत्रीय सलाहकार मंच 'कोलंबो प्रक्रिया' के तहत क्षेत्रीय सहयोग के लिए अपने कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्य योजना प्रस्तुत की है। भारत ने शुक्रवार को जिनेवा में समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह योजना पेश की।

बैठक में भारत ने अपनी प्राथमिकताओं की एक शृंखला सूचीबद्ध की जिसमें कोलंबो प्रक्रिया की वित्तीय स्थिरता की समीक्षा करना और नये देशों को सदस्यों और पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल करके समूह की सदस्यता का विस्तार करना शामिल है। विदेश मंत्रालय में सचिव (कांसुलर-पासपोर्ट-वीजा प्रभाग) मुक्तेश परदेशी ने बैठक में विशेष भाषण दिया। मंत्रालय ने कहा, उन्होंने कोलंबो प्रक्रिया के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इसमें कहा गया, भारत ने कोलंबो प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं और पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले दो वर्षों के लिए एक कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्थापना के बाद पहली बार भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है।

नगालैंड निकाय चुनाव में एनडीपीपी की प्रचंड जीत
सत्तारूढ़ एनडीपीपी ने नगालैंड में नगर निकाय चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की। 10 जिलों के 24 शहरी स्थानीय निकायों में बुधवार को मतपत्रों के माध्यम से मतदान हुआ। चुनाव में 2.23 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 82 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एनडीपीपी ने सभी तीन नगर परिषदों कोहिमा, मोकोकचुंग और दीमापुर में बड़ी जीत हासिल की, जबकि अन्य 21 नगर परिषदों में से उसने वोखा, फेक और तुली में हार मिली। पार्टी ने भंडारी और निउलैंड नगर परिषदों में उम्मीदवार नहीं उतारे।

एनडीपीपी ने कोहिमा नगर परिषद में 19 में से पांच सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं। उसने अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद आठ और सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। मोकोकचुंग नगर परिषद में एनडीपीपी ने कुल 18 सीटों में से 15 सीटें जीतीं। इन 15 में से छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर उसने निर्विरोध जीत हासिल की। दीमापुर नगर परिषद में एनडीपीपी ने 23 में से 13 सीटें जीतीं। भाजपा ने छह सीटें जीतीं, एनपीपी ने दो और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed