फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today two taj of nawabs of rampur will be on auction in london

आज लंदन में नीलाम होंगे रामपुर के नवाब के दो ताज

Wed, 30 Nov 2016 04:40 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
अखिलेश शर्मा/ रामपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
today two taj of nawabs of rampur will be on auction in london
रामपुर के नवाब का ताज जो बुधवार को लंदन में नीलाम होगा
लंदन में रामपुर के नवाब खानदान की अहम विरासत रहे दो ताजों की बुधवार को नीलामी होगी। नवाब के दोनों ताज आखिर कैसे लंदन पहुंच गए। लंदन की बड़ी कंपनी क्रिस्टीज द्वारा नीलामी का विज्ञापन जारी होने के बाद नवाब परिवार में खलबली मच गई है। इस मुद्दे पर पूरा नवाब खानदान एकजुट है। विधायक और रामपुर नवाब परिवार के काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रामपुर राज्य के संस्थापक और प्रथम शासक नवाब फैजुल्लाह खां थे। नवाब फैजुल्लाह खां का जन्म 1733  में बरेली की आंवला तहसील में हुआ था। उन्होंने बाद में रामपुर को रियासत की राजधानी बनाया। इसके बाद दस शासकों ने रामपुर रियासत पर राज किया। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां थे। देश में विलय होने वाली यह पहली रियासत थी, नवाब रजा अली खां का इंतकाल 6 मार्च 1966 को हो गया था। इसके बाद उनके बड़े बेटे नवाब मुर्तजा अली खां को खिताब याफ्ता (उत्तराधिकारी माना गया)। 
विज्ञापन


रामपुर रियासत के समाप्त होने के बाद उनकी विरासत की महत्वपूर्ण चीजें भी रखी गई थीं। लेकिन इनकी बेशकीमती वस्तुएं हीरे जवाहरात भी थे, जिसमें अधिकांश बेशकीमती चीजें किसी दूसरे के हाथों में पहुंच गई थीं। इनमें रामपुर की रियासत पर बैठे शासकों के दो ताज भी गायब थे। यही ताज इंग्लैंड की राजधानी लंदन में 30 नवंबर को नीलाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

​ताज हासिल करने का प्रयास कर रहा नवाब परिवार

today two taj of nawabs of rampur will be on auction in london
रामपुर के नवाब का ताज जो बुधवार को लंदन में नीलाम होगा
लंदन की क्रिस्टीज नाम की कंपनी जोकि विरासती सामान की ही नीलामी करती है, इसने 18 नवंबर को विज्ञापन भी जारी किया। रामपुर रियासत के मौजूदा खिताब याफ्ता नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां ने अपनी फेसबुक वाल पर विज्ञापन का स्क्रीन शॉट लेते हुए नीलामी को अवैध करार दिया।

​ताज हासिल करने का प्रयास कर रहा नवाब परिवार
हमारे परदादा के दोनों ताज लंदन की क्रिस्टीज कंपनी नीलाम कर रही है, यह ताज आखिर कैसे लंदन पहुंचे, यह बड़ा सवाल है। हमने कंपनी की नीलामी प्रक्रिया पर आपत्ति की है। पूरा नवाब परिवार एकजुट है और ताज हासिल करने का प्रयास कर रहा है।
- नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां (विधायक)

फिलहाल ताज की नीलामी रोकी जानी चाहिए
दोनों ताज लंदन कैसे पहुंचे इसका पता लगाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फिलहाल ताज की नीलामी रोकी जानी चाहिए। क्योंकि यह सिर्फ रामपुर नहीं बल्कि पूरे देश की विरासत को सहेजने और सम्मान का सवाल है। भारत सरकार को इस विषय में कठोर कदम उठाने चाहिए।
- काशिफ खां, सह संयोजक, इंटेक (भारतीय सांस्कृतिक निधि)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed