{"_id":"578edeed4f1c1b327fc4bd4e","slug":"today-top-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरें स्पीड से: एक नजर आज की सुर्खियों पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खबरें स्पीड से: एक नजर आज की सुर्खियों पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1-भड़कीं मायावती बोलीं, 'भाजपा नेता को पार्टी से निकालो, वरना सड़क पर उतर आएंगे लोग'
2- भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, वेश्या से की मायावती की तुलना
3- दिल्ली में चलने वाले 15 साल पुराने सभी वाहनों को स्क्रैप में डालें: NGT
4- संसद में बोले राजनाथ, हमारे राज में दलितों पर अत्याचार घटे
5- बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद में भेजे गए 'पत्थर और मिट्टी के टुकड़े'
भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मायावती को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। अपने ऊपर की गई टिप्पणी पर मायावती ने कहा राज्यसभा में विचारों और सोच को लेकर कई बार आपसी असहमति होती है। पर मैंने कभी भी किसी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने जो शब्द मेरे खिलाफ प्रयोग किए हैं, वो उन्होंने खुद की बेटी और बहन के खिलाफ प्रयोग किए हैं। क्योंकि मैं इस पूरे देश की बेटी और बहन हूं। मायावती ने इस बयान को लेकर भाजपा नेता के खुद के समर्थन में कही गई बातों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। मायावती ने भाजपा को गुजरात में हो रही हिंसा को लेकर भी लपेटा और कहा कि देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। दलित वर्ग कलोग गुजरात में कितने दुखी हैं। मायावती ने केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के उस बयान को भी उठाया जिसमें दलितों की तुलना कुत्ते के पिल्ले से की थी। मायावती ने कहा कि दयाशंकर सिंह को तुरंतर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो देश में लोग हिंसक हो सकते हैं। अगर ऐसा कुछ इसके बाद मैं कुछ नहीं कह सकती हूं। बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आज ही भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के खिलाफ एससी और एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराएंगे।
भाजपा नेता ने मायावती को लेकर एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी है। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती की तुलना वेश्या से करते हुए कहा कि जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। मायावती को अपने बयान में नेता ने वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है। दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यनल ने बुधवार को आदेश दिया है कि दस साल पुरानी गाड़ियों को दिल्ली के बाहर चलाया जा सकता है। हालांकि इस छूट के साथ ही एनजीटी ने ये सख्त आदेश भी दिया है कि 15 साल से ज्यादा पुरानी सभी गाड़ियों को जब्त कर तुरंत ही स्क्रैप कर दिया जाए। वायु प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर रोक लगान के साथ ही एनजीटी ने ये आदेश भी दिया है कि वो गाड़ियां जो ध्वनि प्रदूषण फैला रही हैं उन का भी चालान करने और जुर्माना लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
गुजरात में दलित पिटाई को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सामने आए। लोकसभा में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी सदन के सामने रखी। उन्होंने बताया कि दलित पिटाई मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई हैं। राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि 11 जुलाई 2016 को गुजरात के सोमनाथ जिले के उना में 7 दलितों की पिटाई हुई थी। इस मामले में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पीएम मोदी खुद इस घटना से दुखी हैं।
मध्य प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार की तरफ से मदद भेजी गई, लेकिन सोमवार को भोपाल के बहुत से लोग इस मदद के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सरकार की तरफ से मदद के रूप में भेजे गए राशन में पत्थर और मिट्टी के टुकड़े मिले। इससे बाढ़ से प्रभावित लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और वे राशन की दुकान के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
भारतीय हॉकी टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद शाहिद का निधन हो गया है। बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और कोमा में चले गए थे। 56 साल के महान हॉकी खिलाड़ी इस समय गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जून के अंतिम हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने 20 जुलाई को अंतिम सांस ली।