फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast

Top News: चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का वार, भाजपा ने किया पलटवार; जानें मस्क ने क्यों डिलीट किए विवादित पोस्ट

Sat, 07 Jun 2025 09:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
TOp News - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता और लोकसभा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से चुनाव आयोग पर निशाना साधा गया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को मैच फिक्सिंग करार दिया है। वहीं राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग की तरफ से जवाब दिया गया है। चुनाव आयोग ने कहा- निराधार आरोप कानून के शासन का अपमान है। इस मामले में भाजपा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है, भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिलता है, इसलिए वे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। उधर, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इंदौर के दंपती के लापता होने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि- पूरा प्रदेश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। आगामी 10 जून को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अमर उजाला संवाद के मंच पर देश की नामचीन हस्तियां जुटेंगी, जहां उत्तराखंड के विकास पर मंथन किया जाएगा। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि चुनाव में उसने मैच फिक्सिंग की तरह से धांधली की। एक अखबार में प्रकाशित लेख साझा करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव को प्रभावित करने के पांच चरणों का जिक्र किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि चुनाव कैसे चुराया जाए? 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट था। मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ? अपने लेख के साथ पांच चरणों को उन्होंने साझा किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
चुनाव आयोग - फोटो : PTI
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। निर्वाचन आयोग ने राहुल के दावों को निराधार करार दिया और इसे कानून के शासन का अपमान बताया। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और मतदाता सूची को लेकर लगाए गए निराधार आरोप कानून के शासन का अपमान हैं। चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को भेजे अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार - फोटो : ANI

राहुल गांधी की तरफ से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को मैच फिक्सिंग बताए जाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी जनता का समर्थन नहीं जुटा पा रहे हैं, इसलिए वे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा ने राहुल के आरोपों को झूठ और प्रचार का हिस्सा बताया। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
मेघालय के शिलांग में लापता इंदौर की बेटी सोनम रघुवंशी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की है और इस मामले में CBI जांच के आदेश देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि 'संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश, सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है।' पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
देहरादून में अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए राजधानी में अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 10 जून को होगा। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर राजनीति, सुरक्षा, सिनेमा, खेल और अध्यात्म पर चर्चा करेंगी। उत्तराखंड के विकास और प्रदेश के युवाओं के कॅरिअर व भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद मुख्यमंत्री की कुर्सी पाना नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन की जीत को मजबूत करना है। शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने उन तमाम अटकलों को खारिज किया, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि वह बिहार की सत्ता पर नजर लगाए बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
क्या ट्रंप से विवाद खत्म करना चाहते हैं मस्क? - फोटो : एआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच उपजा विवाद शायद खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर किए अपने कई पुराने ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं। मस्क ने हाल ही में एक्स पर ट्रंप को लेकर की गई कई व्यक्तिगत टिप्पणियों वाले पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इनमें से एक विवादित ट्वीट में उन्होंने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम जेफ्री एप्सटीन की फाइलों में है, और यही कारण है कि वो फाइलें सार्वजनिक नहीं हो पा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
हेलिकॉप्टर सड़क पर उतरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
सोनाली बेंद्रे, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, @iamsonalibendre
फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में एएनआई के पॉडकास्ट में अपने करियर और जिंदगी के उतार-चढ़ावों पर विस्तार से बात की है। इस बातचीत में एक्ट्रेस ने सलमान खान के बारे में भी काफी सारी बातें साझा की हैं। सोनाली बताती हैं कि वह शुरुआत में सलमान खान को पसंद नहीं करती थीं, ना ही उनकी अच्छी दोस्ती थी। इसकी वजह भी वह अपने इंटरव्यू में बताती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, Rahul Gandhi slams eci, Musk vs Trump, Bihar Election, weather forecast
धूप से बचाव करती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से जारी बारिश का दौर खत्म हो चुका है। ऐसे में आने वालों दिनों में गर्मी सताएगी। गर्मी का सितम फिर से शुरू होने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान साफ हो गया और तेज धूप सीधे धरती पर आ रही है। इस कारण से अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, रविवार को आसमान साफ रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed