फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates

Top Headlines: भारत लाया गया तहव्वुर राणा; अब CSK के कप्तान धोनी; राज्यों में बदला मौसम, बिहार में 22 की मौत

Thu, 10 Apr 2025 07:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा चुका है। एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आधिकारिक बयान में कहा- कई वर्षों की कानूनी लड़ाई और दोनों देशों के बीच लगातार प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण संभव हो पाया। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इसके अलावा, आज देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली। बिहार में मौसम बदलने के चलते आंधी-तूफान से 22 लोगों की मौत हो गई। प्रचंड आंधी और बारिश ने नालंदा के अलावा, अन्य जिलों में भी तबाही मचा दी है। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ के एलान को 90 दिन के लिए टालने का फैसला करके सबको चौंका दिया है। हालांकि, उन्होंने टैरिफ से चीन को राहत नहीं दी है। ट्रंप ने अब चीन पर 125% टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
तहव्वुर हुसैन राणा, 26/11 आतंकवादी हमले का आरोपी - फोटो : ANI
एयरपोर्ट पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया तहव्वुर राणा
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा चुका है। एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आधिकारिक बयान में कहा- कई वर्षों की कानूनी लड़ाई और दोनों देशों के बीच लगातार प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण संभव हो पाया। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
धोनी - फोटो : IPL/BCCI

धोनी बने चेन्नई के कप्तान, ऋतुराज चोट के कारण आईपीएल से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वह अब गायकवाड़ की जगह आगामी मैचों में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिहार में आंधी तूफान से 22 लोगों की मौत
बिहार के नालंदा जिले में गुरुवार को आई प्रचंड आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण विशालकाय पेड़ों के गिरने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। नालंदा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक नालंदा खंडहर में एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया। कई अन्य जिलों में भी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

ट्रंप ने 90 दिन के लिए टाला टैरिफ का एलान, चीन को राहत नहीं 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोज सुबह उठकर दुनिया को चौंकाने का मन बना रखा है। दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद टैरिफ से जुड़ी हर दिन नई-नई घोषणाएं करने वाले ट्रंप ने बुधवार को फिर ऐसा कुछ किया, जिससे लोग बोल उठे "मिस्टर प्रेसिडेंट इनफ नाऊ"। दरअसल, जिस टैरिफ का एलान कर ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 को अमेरिका के लिए मुक्ति का दिन बताया था, 9 अप्रैल को उसी टैरिफ के एलान को 90 दिन के लिए टाल दिया गया (केवल चीन को छोड़कर)। टैरिफ पर ट्रंप की अब तक की बयानबाजी को देखते हुए इसे 90 दिनों तक टालने का फैसला एक बड़ा उलटफेर साबित हुआ और शेयर बाजार में भी इसके बाद उछाल नजर आया। हालांकि, दुनिया के बाकी देशों को टैरिफ से राहत देते हुए ट्रंप ने चीन पर 125% टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। जिससे बाजार में अनिश्चतता अब भी कायम है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी डॉक्टर की 15 सर्जरी का हुआ खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

Damoh Case: फर्जी डॉक्टर के ब्रिटिश चिकित्सक की पहचान चुराने की वजह क्या
मध्य प्रदेश के दमोह में कम से कम 15 लोगों की दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने और इनमें से कथित तौर पर 7 लोगों की जान लेने वाले फर्जी डॉक्टर को लेकर कई नए खुलासे हुए हैं। खुद की पहचान ब्रिटेन में प्रशिक्षित डॉक्टर एन. जॉन कैम बताने वाले इस बहरूपिये से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसे कई अहम जानकारियां मिलीं। साथ ही उसके परिवार और शिक्षा को लेकर भी कई नई चीजें पता चली हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : @gupta_rekha

दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सीएम रेखा ने बनाया ये प्लान
दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार धूल की समस्या के समाधान के लिए स्ट्रीट लाइट के खंभों पर 1,000 पानी के स्प्रिंकलर लगाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

Rajkummar Rao: अपनी जिंदगी के इन पलों को दोबारा जीना चाहते हैं राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म टाइम लूप की कहानी पर आधारित है। जिसमें राजकुमार राव की शादी होनी है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि वो अपने जीवन के किन पलों को दोबारा जीना चाहेंगे। इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म से लेकर ‘स्त्री 2’ तक के समय का जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
भारतीय रेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

Railway: वरिष्ठ नागरिकों की रियायत वापस लेकर 5 साल में 8913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन पर रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस)  से प्राप्त जवाब के अनुसार, भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें वापस लेकर पांच वर्षों में लगभग 8,913 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को सजाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा व आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो गई है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ऑनलाइन पूजा की बुकिंग badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी। धाम में होने वाली सुबह व शाम की आरती, विशेष पूजा व लंबी अवधि की पूजा की बुकिंग अभी 30 जून की अवधि तक के लिए होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
बाजार का हाल - फोटो : Adobe Stock

Asian Market: टैरिफ पर ट्रंप की अस्थायी रोक से एशियाई बाजार गुलजार
एशियाई बाजार में गुरुवार के शुरुआती कारोबार के दौरान हरियाली दिखी। लगभग सभी शेयरों में उछाल देखा गया। टोक्यो एक्सचेंज खुलने के तुरंत बाद जापान के बेंचमार्क में 2,000 से अधिक अंकों की उछाल दर्ज की गई। निवेशकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ज्यादातर टैरिफ पर 90 दिन की अस्थायी रोक के फैसले का स्वागत किया। दरअसल, ट्रंप के फैसले के बाद बुधवार को वॉल स्ट्रीट पर अमेरिकी शेयरों का इतिहास में सबसे अच्छा दिन रहा। इसके बाद एशियाई बाजार भी गुरुवार को गुलजार दिखे। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
Dominican Club Roof Collapse - फोटो : ANI

डोमिनिकन क्लब की छत ढहने के मामले में अब तक 184 की मौत
डोमिनिकन गणराज्य में एक क्लब की छत ढहने के मामले में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मलबे से निकाले गए शवों को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक प्रतिष्ठित डोमेनिकन नाइट क्लब में छत ढहने के हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आंशका है। बुधवार देर रात 184 शव बरामद हुए थे। अभी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दर्जनों लोग अभी भी डोमिनिकन गणराज्य के फोरेंसिक संस्थान के बाहर अपने प्रियजनों की खबर के लिए इंतजार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Today top headlines national news Tahawwur Rana MS dhoni Politics business and world hindi news updates
बारिश से फसल हुई प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी: असमय हुई बारिश से अवध में पांच की जान गई
अवध के विभिन्न जिलों में बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम के दौरान हुए हादसाें में पांच लोगों की जान चली गई। अमेठी के जंगल रामनगर इमरती निवासी जसवंत सिंह की पत्नी प्रभावती (65) बृहस्पतिवार दोपहर खेत गई थीं तभी आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। वहीं सीतापुर के बिसवां में बिजली गिरने से किसान हरिश्चंद्र भार्गव (23) की मौत हो गई और सकरन में तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार ढहने से कुसुमा देवी (55) ने दम तोड़ दिया। उधर गोंडा के मोतीगंज इलाके में बृहस्पतिवार को बिजली कड़कने की आवाज से घबराए किशोर जैद खान (14) के कान से अचानक खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर देवा कोतवाली क्षेत्र के दफेदारपुरवा में आंधी के दौरान टिनशेड़ को उड़ने से बचाने के लिए नौमीलाल (45) ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान तेज झोंके के साथ टिनशेड उड़ा और नौमीलाल की शर्ट उसमें फंस गई और वह भी टिनशेड समेत सामने एक मकान की दीवार से जा टकराए। बुरी तरह जख्मी हुए नौमीलाल ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed