फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: many died nalanda bihar weather today mausam vibhag weather forecast rain thunderstorm alert bihar

Bihar News : नालन्दा में आंधी तूफान से 22 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख

Thu, 10 Apr 2025 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar : आज पूरे बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसमें पुराने पुराने विशाल वृक्ष भी गिर गये। बिहार के एक जिले में आज बारिश और आंधी की चपेट में आने से बच्चा महिला समेत 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने in घटनाओं पर दुःख जताया है।

विज्ञापन
Bihar News: many died nalanda bihar weather today mausam vibhag weather forecast rain thunderstorm alert bihar
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा जिले में गुरुवार को आई प्रचंड आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण विशालकाय पेड़ों,दीवार और पुल के गिरने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

विज्ञापन


नालंदा खंडहर में गार्ड की मौत
नालंदा थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक नालंदा खंडहर में एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इस हादसे में खंडहर में तैनात एक गार्ड की पेड़ के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के सरिलचक गांव निवासी स्व.बसंत लाल के (28) वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार 2010 वाला खेला होगा? दावे-तैयारी के बीच हकीकत समझें
विज्ञापन
विज्ञापन


मानपुर में पांच की मौत
इसी प्रकार, मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में देवी स्थान के समीप एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से भीषण हादसा हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति पेड़ के नीचे दबकर मार गया, जबकि चार अन्य लोगों की मौत मंदिर की दीवार गिरने से हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग बारिश से बचने के लिए मंदिर में शरण लिए हुए थे, तभी अचानक मंदिर की दीवार गिरने से चार लोग उसमें दब गये जिससे उन सब की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मानपुर के नगवां गांव निवासी सुनील पंडित की पत्नी निरजुला देवी (35), शिव शंकर राय की पत्नी गीता देवी (50), अविनाश यादव के पुत्र अंश कुमार (12), जितेंद्र पंडित के पुत्र रोहित कुमार (12), अविनाश यादव की पुत्री नंदनी कुमारी (08) एवं उमेश यादव के पुत्र निरजु कुमार (13) के रूप में की गई है।

गिरियक में मासूम की मौत
नालन्दा के पावापुरी सहायक थाना इलाके के दुर्गापुर खंधा में अचानक ताड़ का पेड़ दुर्गापुर निवासी पिंटू यादव के (10) वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पर गिर गया,जिससे उसकी मौत वहीं पर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित कुमार खंधे में था। तेज़ हवा देखकर घर लौटने लगा तभी रास्ते में पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिसमें अंकित की मौत हो गई। हालांकि लोगों को जैसे ही खबर मिली लोग बच्चे को उठाकर आस लगाए पावापुरी असप्ताल लाये जहाँ चिकित्साकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पकड़ौआ शादी के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपहरण! दरभंगा से अगवा, इस जिले में मिला मोबाइल लोकेशन

सिलाव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी कांति देवी (39) की ताड के पेड़ से दबकर मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कांति देवी रमुअहरा खंधा में गेंहू की मैजनी में लगी हुई थी। इसी बीच आंधी और बारिश से बचने के लिए वह ताड़ के पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच ताड़ का पेड़ कांति देवी पर गिर गया। पेड़ से दबकर महिला की मौत हो गई

 नूरसराय और मानपुर के विशुनपुर में एक-एक मौत हुई है, जबकि बिहार थाना क्षेत्र के चैनपुरा में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के चांदपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर के पुत्र मोहम्मद आमिर (18) और सतीश राम के पुत्र करण राम (13) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दोनों की मौत खेलने के दौरान बिजली गिरने से हुई है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : जदयू नेता नायब गुलाम रसूल बलियावी भी पार्टी को कहेंगे अलविदा, कहा- सीएम से हुई है चूक

व्यापक क्षति और जनजीवन अस्त-व्यस्त
आंधी-तूफान ने जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक तबाही मचाई है। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तेज हवाओं ने घरों के छप्पर और करकट उड़ा दिए हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। बिहार शरीफ के रांची रोड पर जलजमाव की समस्या हो गई, जिससे यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो गया। मौसम की मार से कुंडलपुर महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी स्थगित करना पड़ा है।

कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान
किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और मूंग की फसलें तेज हवाओं और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

Bihar News: many died nalanda bihar weather today mausam vibhag weather forecast rain thunderstorm alert bihar
इसी के नीचे दब गई पांच जिंदगियां - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

 एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल

 इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बिगहा गांव के पास पुल गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। उन घायलों में एक को गंभीर  हालत में रेफर कर दिया गया है।


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बालमत बिगहा गांव के विनय यादव का पुत्र रोहित कुमार उर्फ गुड्डू कुमार (2) और राजबल्लव यादव की 6 माह की पुत्री ज्योति कुमारी बीमारी से पीड़ित थी। परिजन उसको लेकर जैतीपुर निजी चिकित्सक के पास इलाज करवाने के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते मे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए गांव स्थित बकरी खंधा के पास आहर मे बने पुल के नीचे सभी लोग छुप गए। इस दौरान अचानक पुल का दीवार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट मे आने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। इस दौरान बीमारी से पीड़ित गुड्डू कुमार और ज्योति कुमारी एवं परिवार की बच्चों देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके अलावा विनय यादव की पत्नी और राजबल्लव यादव की पत्नी घायल हो गई। राजबल्लव यादव की पत्नी मृतका ज्योति कुमारी की मां है, उन्हें चिकित्सक ने इलाज़ के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया है। इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर तीन शवों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।

Bihar News: many died nalanda bihar weather today mausam vibhag weather forecast rain thunderstorm alert bihar
नालंदा डीएम शशांक शुभंकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नालंदा के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस घटना को बहुत ही दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि आज गुरूवार को प्राकृतिक आपदा में जिलेभर में  22 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। अधिकांश मृत्यु वृक्ष गिरने से हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिहार शरीफ प्रखंड में कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जिसमें नगमा में 6 विशुनपुर में 1 और चैनपुरा में दो लोगों की मौत हुई है। रूहेल प्रखंड में 4 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अम्बा में 2, मोरा तालाब और इमामगंज में 1-1 मौत हुई है। इस्लामपुर में प्रखंड के ढेकवाहा में तीन लोगों की मौत हुई है। गिरियक प्रखंड के दुर्गापुर में 1, सिलाव प्रखंड में 2 लोगों की मौत हुई है, जिसमें खंडहर और गोरावाह में 1-1 मौत हुई है।बेन प्रखंड के गुल्ला बिगहा में एक मौत हुई है।और नूरसराय प्रखंड में 2 मौत हुई हैं, जिसमें बरारा और रसलपुर में 1-1 मौत हुई है। 

इस संबंध में डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि अभी तक कुल 22 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें 21 लोगों की मृत्यु आंधी के कारण हुई है। कहीं दीवाल गिरने से तो कहीं पेड़ गिरने से एवं एक व्यक्ति की मृत्यु बज्रपात से हुई है। मुख्यमंत्री जी ने सभी को मुआवजा देने का तत्काल निर्देश दिया है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दे गई है।

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को चार लाख अनुग्रह अनुदान के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ ही घर और फसल की क्षति का आकलन कल हमारी टीम के द्वारा की जाएगी, जिसके बाद उसका मुआवजा दिया जाएगा।

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि पांच पशुओं की भी मृत्यु हुई है। पशुओं की भी क्षति का आकलन करके उनको भी मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है। जितने  भी लोग दबे हुए थे, उन सबको बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल हैं उनका भी इलाज कराया जा रहा है। जिसकी मृत्यु हो गयी उनका पोस्टमॉर्टम करा कर उनको अनुग्रह की राशि का भुगतान किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम सारे स्पॉट पर पहुँच गयी थी और लगातार लोगों को निकालने का लोगों को घर पहुंचाने का काम किया गया है।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार सभी मृतकों को सदर अस्पताल में आज ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा | इसके लिए चिकित्सकों की विशेष टीम बनाई गई है |घायलों का इलाज भी टीम बनाकर कराया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी पीड़ितों को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत अनुग्रह अनुदान भुगतान करने की कार्रवाई की जा रही है |

सड़कों पर से गिरे हुए वृक्षों को हटाने के लिए 54 टीम पूरे जिले में लगाई गई है। रातभर में सभी मुख्य मार्गों को चालू कर लिया जाएगा। साथ ही विद्युत व्यवस्था को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिसमें 18 km lt लाइन और 320 से ज्यादा पोल को नुकसान हुआ है। विद्युत संपर्क चालू करने हेतु 42 टीम लगी है। सभी टीम और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश है कि रातभर कार्य कर लोगों को सहूलियत पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed