फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today, these major news will be seen will get updates Amar Ujala.com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Sun, 21 Oct 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Today, these major news will be seen will get updates  Amar Ujala.com
news of day

आज लालकिले पर तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लालकिले की प्राचीर से फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री महेश शर्मा और नेताजी बोस के भतीजे भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को ही आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


भाजपा ने की छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम के लिए कुल 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

भाजपा ने छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना चुनाव के लिए अपने कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जहां छत्तीसगढ़ के लिए अपने 77 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है तो वहीं तेलंगाना के लिए 38 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। मिजोरम के लिए भाजपा ने अपने 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मे आज होगा जापान से मुकाबला 

भारतीय टीम का रविवार को जापान से मुकाबला होगा जिसने शनिवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से पराजित किया। पहले मुकाबले में मलयेशिया से पराजित होने वाली जापान की टीम की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ शोटा यामादा (18) और मातसुमोतो (51) ने गोल किए।
 पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: हल्द्वानी पहुंचा एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर, आज अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी सर्किट हाउस में रविवार को जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर बाद एक बजे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई वीवीआईपी आने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर

आज नहीं दौड़ेंगी कई ट्रेनें, कुछ रद्द की गईं तो कुछ का रूट डायवर्ट, यहां देखिए सूची

अमृतसर रेल हादसे के बाद उस रेल मंडल के अधीन आने वाले अलग-अलग रेलमार्गों पर रविवार को रेल यातायात अस्त-व्यस्त रहेगा। करीब चार घंटे तक ट्रैक पर मेगा ब्लॉक रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed