फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today's History: Birth of First indian President Rajendra Prasad, Dev Anand die

आज का इतिहास : भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म, देव आनंद दुनिया से रुख्सत 

Mon, 03 Dec 2018 01:06 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Dec 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Today's History: Birth of First indian President Rajendra Prasad, Dev Anand die

इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसम्बर के खाते में भी कुछ अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन जहां हमें हॉकी के जादूगर ध्यानचंद और सदाबहार अभिनेता देव आनंद को खोना पड़ा था तो इसी दिन हमें महान शिक्षाविद्, एक कुशल प्रशासक और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसी महान हस्ती मिली थी।

विज्ञापन


हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसम्बर, 1979 को हुआ था। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे थे। 
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशकों तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद को भी हमें तीन दिसम्बर के दिन ही वर्ष 2011 में खोना पडा था। इस दिन हमें राजेन्द्र बाबू के रूप में एक महान शख्सियत मिली थी। डॉ.प्रसाद का जन्म तीन दिसम्बर,1884 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

- 1829: वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

- 1884: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

- 1920: तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।

- 1937: भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

- 1959: साइप्रस में आपातकाल समाप्त।

- 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।

- 1979: ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।

- 1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।

- 2011: बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed