{"_id":"578ae5184f1c1b737e13ecfb","slug":"today-s-big-news-see-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की पांच बड़ी खबरें क्या हैं, पढ़िए बस एक क्लिक में...","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज की पांच बड़ी खबरें क्या हैं, पढ़िए बस एक क्लिक में...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में मोबाइल फोन और इंटरनेट के बाद प्रेस की आजादी पर हमला किया गया। श्रीनगर में लोकल केबल और अखबारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीती रात श्रीनगर में प्रशासन ने लोकल अखबारों के दफ्तरों पर छापेमारी कर अखबारों को छपने से रोक दिया।
भगोड़े उद्योगपति और बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या को एक और झटका लगा है। मुंबई उपनगर अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा दर्ज 100 करोड़ रुपये के चेक बाउंस के एक मामले में माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को यहां डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब अपने नाम कर लिया। प्रो बॉक्सिंग में अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज करते हुए विजेंदर ने वेल्श में जन्में ऑस्ट्रेलियाई केरी होप को दस राउंड तक चले कड़े मुकाबले में पराजित किया।
विज्ञापन
एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गईं है जबकि 21 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, सीओ, एसओ अलीगंज और आबकारी निरीक्षक सहित 11 आबकारी व पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, देर शाम शराब बेचने के आरोपी श्रीपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिंगापुर में तीन भारतीय वैज्ञानिकों पर अपने शोध में त्रुटिपूर्ण जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। इन वैज्ञानिकों पर आरोप है कि इन्होंने झूठा रिसर्च डेटा पेश किया। इस स्कैंडल में फंसे इन वैज्ञानिकों में से न्यूजीलैंड के प्रोफेसर रवि कंबदुर हैं, जो कि नन्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) से जुड़े हैं। उनके अलावा इस स्कैंडल में डॉ. मृदुला शर्मा और एनटीयू के पूर्व शोधकर्ता सुदर्शनरेड्डी लोकिरेड्डी का नाम शामिल है। सिंगापुर में ये शोधकर्ता मायोस्टेटीन प्रोटीन को लेकर अध्ययन कर रहे थे।