{"_id":"5a694d514f1c1b1d368b6421","slug":"today-padma-award-list-will-be-declared-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों के लिए आज होगी पद्म पुरस्कारों की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों के लिए आज होगी पद्म पुरस्कारों की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
पद्म पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाने पद्म पुरस्कारों की बृहस्पतिवार को घोषणा होगी। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में दिए जाते हैं। इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक-कार्य, नागरिक सेवाएं, व्यापार और उद्योग आते हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, 2018 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए 15,700 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कार मिले थे जिनमें सात-सात पुरस्कार पद्म विभूषण और पद्म भूषण के थे।
विज्ञापन