फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today News Updates North East West South India Elections Politics Crime National News in Hindi

Updates: असम के सिलचर में 500 करोड़ की हेरोइन जब्त; तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से झुलसे नौ मछुआरों की जान बचाई

Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Today News Updates North East West South India Elections Politics Crime National News in Hindi
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
भारतीय तट रक्षक बल (ICG) के जहाज वीरा ने विशाखापत्तनम से लगभग 65 समुद्री मील दूर गंभीर रूप से झुलसे नौ मछुआरों की जान बचाई। समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव दुर्गा भवानी पर आग लगने की सूचना मिलते ही राहत औऱ बचाव कार्य के लिए पहुंची आईसीजी की टीम ने आग बुझाने के बाद पीड़ितों को  तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। आईसीजीएस वीरा की मेडिकल टीम की तरफ से मिले उपचार के बाद उन्हें विशाखापत्तनम लाया गया। इस घटना के बारे में भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि जीवित बचे सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तेलुगु टीवी के पहले समाचार वाचक शांति स्वरूप का निधन
तेलुगु टेलीविजन के प्रथम समाचार वाचक शांति स्वरूप (74) का शुक्रवार को निधन हो गया। शांति स्वरूप 1980 के दशक के दौरान अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक जाना-पहचाना नाम थे। सूत्रों के मुताबिक, शांति स्वरूप को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि 14 नवंबर 1983 को जब दूरदर्शन पर पहला तेलुगु समाचार बुलेटिन प्रसारित हुआ था तब शांति स्वरूप ही वाचक थे। 
 
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए महुआ गो बैक के नारे, लौटीं वापस
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी महुआ मोइत्रा को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने महुआ गो-बैक के नारे लगाए। इस दौरान उनकी कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई। पुलिस के बीच-बचाव करने पर स्थिति नियंत्रण में आई। सूत्रों के अनुसार, महुआ मोइत्रा प्रचार के लिए चापड़ा पहुंची थीं। तृणमूल कांग्रेस के एक गुट महुआ मोइत्रा गो-बैक के नारे लगाने लगा। इससे महुआ नाराज होकर वापस लौट गईं।

 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं सभी महिलाओं से अनुरोध करती हूं कि अगर हम चाहते हैं कि हर कोई राजनीति में महिलाओं को गंभीरता से ले, तो हमें महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। 'सास-बहू' सीरियल तो बहुत दूर की बात है जीवन की वास्तविकताओं से जो महिलाएं इसे समझती हैं, उनका सामाजिक और राजनीतिक जीवन सफल हो सकता है। गांधी परिवार ने तस्वीरें खिंचवाकर और मुस्कुराकर देश को लूटा है। वोट डालना एक भारी जिम्मेदारी है। यह कोई खेल नहीं है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि हालत यह है कि राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर वामपंथी दल करते हैं कि वे अमेठी में चुनाव क्यों नहीं लड़ते। लेकिन इंडी गठबंधन की बैठक में वे राहुल को ही गले लगाते हैं। 

वकीलों की लंबित मामलों-फैसलों पर टिप्पणी परेशान करने वाली : सीजेआई
सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायपालिका काफी मजबूत है और उसके चौड़े कंधे प्रशंसा के साथ-साथ आलोचना भी सह सकते हैं। लेकिन लंबित मामलों या फैसलों पर टिप्पणी करने की वकीलों की हालिया प्रवृत्ति परेशान करने वाली है। उन्होंने कहा कि बार के पदाधिकारियों और सदस्यों को न्यायिक फैसलों पर प्रतिक्रिया करते समय यह नहीं भूलना चाहिए कि वे अदालत के अधिकारी हैं, आम आदमी नहीं। नागपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समारोह में सीजेआई ने कहा, न्यायपालिका बार-बार अपनी स्वतंत्रता और गैर-पक्षपातपूर्णता पर जोर देने के लिए आगे आई है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बार की स्वतंत्रता के बीच घनिष्ठ संबंध है। एक संस्था के रूप में बार न्यायिक स्वतंत्रता, सांविधानिक मूल्यों और अदालत की गरिमा को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

 

असम के सिलचर में 500 करोड़ की हेरोइन जब्त
असम पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और कछार जिला पुलिस ने 21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। सिलचर इलाके से मिली हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पार्थ सारथी महंत, आईजीपी (एसटीएफ) ने बताया कि सिलचर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात जब्त की गई 21 किलोग्राम हेरोइन में 18 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन थी। महंत ने कहा कि 18 किलोग्राम शुद्ध हेरोइन से 50 से 60 किलोग्राम हेरोइन बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले भी ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी।
 

असम में नेपाली महिला पर्यटक से भीड़ ने की छेड़छाड़
असम के जोरहाट जिले में भीड़ की ओर से एक नेपाली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। महिला का आरोप है कि पुरुषों के कपड़े पहनने के कारण उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा, टिटाबोर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता के संपर्क में हैं। वे कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से छेड़छाड़ और पुलिस निष्क्रियता के आरोप लगाए थे। उसने दावा किया कि मारियानी इलाके में भीड़ ने उसके साथ सिर्फ इसलिए छेड़छाड़ की क्योंकि उसने लड़कों की तरह कपड़े पहने थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed