फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today news updates kerala woman patient charred to death after ambulance accident in kerala crime news

Updates: ट्रेन से उतरती महिला की मौत मामले में हाईकोर्ट से मुआवजे का आदेश, JK में वोट पर अमित शाह का बड़ा दावा

Tue, 14 May 2024 07:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
today news updates kerala woman patient charred to death after ambulance accident in kerala crime news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेलवे दावा न्यायाधिकरण के एक फैसले को पलटते हुए एक दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को आठ लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। फरवरी 2014 में जयम्मा और उनकी बहन रत्नम्मा गलती से अशोकपुरम-मैसूर जाने वाली तिरूपति पैसेंजर ट्रेन के बजाय तूतीकोरिन एक्सप्रेस में चढ़ गईं। जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, वे घबरा गईं और उतरने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरन जयम्मा चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गईं और उन्हें घातक चोटें आईं।

विज्ञापन


शाह का दावा- JK में अनुच्छेद 370 हटने की वजह से ही बढ़ा मतदान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बढ़ा हुआ मतदान असल में अनुच्छेद-370 के हटने का नतीजा है। शाह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है और इसकी जड़ें गहरी हुई हैं। श्रीनगर लोकसभा सीट पर 38.49 फीसदी मतदान के अगले दिन मंगलवार को शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले के नतीजे सामने आ रहे हैं। 2019 में श्रीनगर में 14.43 फीसदी, 2014 में 25.86 फीसदी, 2009 में 25.55 फीसदी वोटिंग हुई थी। 370 हटने के बाद वहां यह पहला बड़ा चुनाव है और मतदाताओं के उत्साह ने नकारात्मक कयासों को दरकिनार कर दिया है। 
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न में केरल केंद्रीय विवि का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर इफ्तिकार अहमद बी को कन्नूर के एक एम्यूजमेंट पार्क में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कासरगोड में केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक इफ्तिकार को सोमवार को महिला की शिकायत पर रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी को एक स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया। एक अधिकारी ने कहा, घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता वेव पूल में परिवार के साथ समय बिता रही थी। तालिपरम्बा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में पॉक्सो पीड़िता की मौत
केरल के इडुक्की जिले के एराट्टायार में एक पॉक्सो मामले की पीड़िता मृत पाई गई। पीड़िता की गर्दन पर बेल्ट बंधी हुई थी। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली 19 वर्षीय युवती दो साल पहले दर्ज किए गए पॉक्सो मामले में पीड़िता थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले का पूरा खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आज सुबह एक रिश्तेदार ने उसे घर में अपने बिस्तर पर मृत पाया। पुलिस ने मामले में फॉरेंसिक विशेषज्ञों से मदद मांगी है।

गुजरात: नर्मदा नदी में डूबे सात लोग

गुजरात के नर्मदा जिले में नदी में नहाते एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छह बच्चे और एक व्यक्ति नर्मदा नदी में डूब गए। पुलिस का कहना है कि सभी लोगों की तलाश जारी है। बताया गया है कि यह हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की तलाशी के लिए अभियान जारी है। ये सभी लोग उन 17 लोगों के दल का हिस्सा थे, जो नर्मदा नदीं में नहाने के बाद स्थानीय मंदिर में पूजा करने आए थे।  
 

केरल में एंबुलेंस में लगी आग, जिंदा जली महिला

केरल में एक ह्रदय विदारक हादसा सामने आया है। दरअसल यहां एक एंबुलेंस में हादसे के बाद आग लग गई, जिससे एंबुलेंस सवार महिला महिला की जिला जलकर मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस एक बिजली के खंभे से टकरा गई थी, जिससे एंबुलेंस में आग लग गई। घटना केरल के कोझिकोड जिले की है, जहां मंगलवार सुबह को एक महिला मरीज सुलोचना (57 वर्षीय) को आपात सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। जब एंबुलेंस मरीज सुलोचना को लेकर जा रही थी तो तेज गति में होने की वजह से एंबुलेंस का ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही एंबुलेंस में आग लग गई।  हादसे के वक्त एंबुलेंस में ड्राइवर और मरीज के अलावा दो अन्य लोग, एक डॉक्टर और एक नर्स भी मौजूद थे, लेकिन टक्कर लगते ही सभी लोग बाहर निकल गए, लेकिन महिला मरीज को निकाला जाता, उससे पहले ही एंबुलेंस में आग लग गई और महिला की जलकर मौत हो गई। 

झारखंड में सड़क हादसा, एक की मौत, 8 घायल

झारखंड में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हादसा झारखंड के धनबाद जिले में हुआ, जहां एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना जीटी रोड पर तोपाचांची इलाके की है, जहां एक यात्री बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई, वही अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस कोलकाता से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। 

गोवा में हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार

गोवा में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर उत्तरी गोवा जिले में हिट-एंड-रन की आड़ में एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल का कहना है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित सिंह और अभिषेक सिंह पर देवीदास कोनाडकर नाम के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। बताया गया है कि उनके बीच सोमवार की रात को किसी मुद्दे पर बहस हो गई थी। इसके बाद राहुल और अभिषेक ने देवीदास की हत्या कर दी और इस मामले को हिट एंड रन का रूप दे दिया।  इस वारदात के अंजाम देने के बाद दोनों पास के जंगल में भाग गए लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

फिल्म निर्देशक बीजू वट्टप्पारा का 54 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर फिल्म निर्देशक बीजू वट्टप्पारा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। बीजू वट्टप्पारा ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में दीं। उन्होंने 2007 में 'स्वंथम कार्यम जिंदाबाद' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी जीता था। बीजू के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

असम : अलकायदा से जुड़े दो बांग्लादेशी आतंकी गिरफ्तार

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकियों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर दोनों को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वे शहर में युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए कट्टरपंथी बनाने की फिराक में थे।

त्रिपुरा : आजीवन कारावास की सजा काट रहा उग्रवादी फरार

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) का उग्रवादी स्वर्ण कुमार केंद्रीय कारागार से फरार हो गया। सिपाहीजाला के जिला मजिस्ट्रेट नागेश कुमार ने बताया कि उग्रवादी के फरार होने का पता सुबह हाजिरी के दौरान हुआ। सभी थानों को सतर्क कर दिया गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed