Today News: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस को धमकी देने वाला पकड़ा; असम में ड्रग तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी में मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 500 ग्राम हेरोइन जब्त
गुवाहाटी में मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को यह जानकारी दी। इस अभियान को राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनके परिसरों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की गई और साबुन के डिब्बों में रखी गई 500 ग्राम वजन की हेरोइन बरामद की गई।'
अरब सागर में भारतीय नौसेना दे रही मदद
Indian Navy warships, while mission deployed in the Arabian Sea for Maritime Security Operations, continue to provide humanitarian assistance to seafarers. On 1st March, specialist teams from an Indian Naval warship boarded a fishing boat & a sailing vessel in need of medical… pic.twitter.com/UxAdz4rZCD
— ANI (@ANI) March 3, 2024
ठाणे जिले के उल्हासनगर के एक व्यक्ति से विदेशी मुद्रा विनिमय घोटाले में 5.5 लाख रुपये की ठगी की गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी। हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि उसे अच्छी दर पर संयुक्त अरब अमीरात दिरहम दिलाने का वादा किया गया। 29 फरवरी को तीन आरोपी उस व्यक्ति से मिले और उसे एक पैकेट देते हुए उससे 5.5 लाख रुपये ले लिए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि इसमें यूएई दिरहम थे। लेकिन वास्तव में इसमें गंदा कागज था।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रविवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नागभीड तहसील के एक गांव में हुई और तीन महिलाओं के शव दिन के शुरुआती घंटों में एक रिश्तेदार को मिले। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने खुद को मारने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक ही परिवार के तीन लोग अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पट्टामुंडई के एसडीपीओ केएस पांडा ने कहा कि तालचुआ समुद्री पुलिस थाना क्षेत्र के तटीय राजेंद्र नगर गांव में सिदाम मंडल का शव घर के बाहर एक खंभे से लटका हुआ मिला, जबकि उनकी पत्नी जयंती मंडल और बेटा आवास के अंदर मरे पाए गए। उन्होंने कहा कि अभी मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है।
मुंबई पुलिस की विशिष्ट अपराध शाखा वर्तमान में महानगर में हथियार लाइसेंसों को मान्य करने के लिए एक कठोर अभियान चला रही है, जिसमें अन्य राज्यों से जारी किए गए हथियारों का पुन पंजीकरण भी शामिल है। यह निर्णय शिव सेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की दुखद हत्या के बाद लिया गया है। जिसके बाद व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए हथियार रखने वाले व्यक्तियों और सुरक्षा सेवाओं में शामिल लोगों के लाइसेंस को सत्यापित करने के लिए एक अतिरिक्त निर्देश दिया गया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी को 45 लाख की रिश्वत मांगने पर नागपुर से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि उक्त अधिकारी ने रिश्वत की कुल राशि और पहली किस्त 45 लाख रुपये मांगी है। सीबीआई भोपाल और नागपुर में पांच स्थानों पर आरोपी व्यक्ति के परिसरों और आवासों पर तलाशी ले रही है। एजेंसी ने कहा, तलाशी के दौरान वेतन वृद्धि से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए।
अश्लील सामग्री के लिए उल्लू एप के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उल्लू एप पर अश्लील सामग्री दिखाने के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सरकार से कार्रवाई करने की सिफारिश की है। एनसीपीसीआर ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय को पत्र लिखकर इस तरह के एप्स को नियंत्रित करने वाले नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया।
एनसीपीसीआर ने कहा कि आयोग को बॉलीवुड के दिग्गजों से एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्ले स्टोर और आईओएस मोबाइल प्लेटफॉर्म दोनों पर उपलब्ध उल्लू एप ग्राहकों को बेहद अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इस एप को डाउनलोड करने या देखने के लिए कोई केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) की जरूरत नहीं पड़ती। पत्र में आयोग ने यह भी अनुरोध किया है कि बच्चों को इस तरह के एप्स तक पहुंचने से बचाने के लिए कानून के अनुसार गूगल प्ले स्टोर और आईओएस पर उपलब्ध इस प्रकार के वीडियो स्ट्रीम करने वाले सभी एप्लिकेशन के लिए अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) प्रक्रियाओं को अनिवार्य करने के लिए कड़े उपाय लागू किए जाएं।
महाराष्ट्रः ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सभी नांदेड़ के रहने वाले थे और तुलजापुर में मंदिर के दर्शनों के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने कहा, हादसा रविवार तड़के तीन बजे लातूर-नांदेड़ हाइवे में महालंगरा गांव के पास हुआ। चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया था और वह गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में बालाजी कोटवाल (27), शिवराज हरिश्चंद्र लंकाधाई (26), कृष्ण मांडके (24) और नरमन राजाराम कत्रे (33) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल शुभम लंकाधाई का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुडुचेरी में भाजपा अकेली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी: रंगासामी
एआईएनआरसी नेता और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को एक बार फिर दोहराया है कि भाजपा आगामी चुनावों में केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। रंगासामी ने कहा कि यह भाजपा पर निर्भर है कि वह अपने उम्मीदवार की घोषणा करती है या नहीं। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीट वर्तमान में कांग्रेस के पास है।
जिम कॉर्बेट को संवेदनशील घोषित करने की मांग पर एनजीटी का केंद्र को नोटिस
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान को पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का निर्देश देने के अनुरोध संबंधी एक याचिका पर केंद्र को नोटिस भेजा है।
एनजीसी उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें रेखांकित किया गया था कि इस तरह की घोषणा राष्ट्रीय उद्यान की पारिस्थितिकी, वन्य जीवन, जैविक विविधता और वनस्पतियों और जीवों की रक्षा और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले महीने पारित आदेश में प्रतिवादियों से जवाब तलब करने को कहा गया। एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा, मूल आवेदन पर्यावरण मानदंडों के अनुपालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नशीली दवाओं के प्रति मोदी सरकार की कठोर नीतियों के प्रभावी नतीजे सामने आ रहे हैं। जिसके बाद से गिरफ्तारियों और जब्ती की संख्या में भारी बढोतरी देखने को मिली हैं। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत आने वाली पीढियों के लिए यह सबसे बड़ा उपहार है। शाह ने कहा कि देश नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बंगाल भाजपा प्रमुख की कार दुर्घटनाग्रस्त
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष रविवार को घायल होने से बाल-बाल बच गए। रविवार को उनकी कार नादिया जिले के शांतिपुर में एनएच-34 पर एक पुलिस बैरिकेड से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब उनका ड्राइवर एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि कार में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं।
मजूमदार ने बताया कि जब हादसा हुआ उस समय वे एक फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब मेरी कार ने बस से आगे निकलने की कोशिश की तभी वह पुलिस द्वारा उसी तरफ लगाई गई बैरिकेट से टकरा गई। उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित बच गया लेकिन मेरी पायलट कार में सवार तीन लोगों को चोटें आईं हैं। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने इस बात की जांच की मांग की कि ये राज्य में विपक्षी भाजपा नेताओं को निशाना बनाने की कोई साजिश तो नहीं है।
मृत बेटे के शव के साथ आठ दिन तक रही 82 साल की महिला
अगरतला के शिवनगर इलाके में एक घर में 82 वर्षीय महिला कल्याणी सूर चौधरी अपने मृत बेटे के शव के साथ आठ दिनों तक रही। मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। कल्याणी अपने बेटे सुधीर (54) के साथ रहती थीं। उसकी बहू तीन साल पहले घर छोड़कर चली गई थी।
महारागंग बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी मृणाल पॉल ने कहा, जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हम दोपहर 3 बजे एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अंदर घुसे और उस व्यक्ति का शव उसके बिस्तर पर था। वृद्ध महिला लकवाग्रस्त है, वह घर के दूसरे कमरे में रह रही थी। उसे नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा में ले जाया गया। जिस कमरे में शव मिला, वहां से शराब की कई खाली बोतलें बरामद की गईं।
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel inaugurated three diverse projects worth Rs 158 crore by Vadodara Municipal Corporation and Rs 574 crore by the Urban Development Authority, in Vadodara. pic.twitter.com/eXr1o3wbIV
— ANI (@ANI) March 3, 2024
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel participated in the 'Bhoomi Pujan' program of the newly constructed Shrinathdham Haveli & new building of Narhari Hospital, in Vadodara. pic.twitter.com/UTxqMCgIsA
— ANI (@ANI) March 3, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाज सुधारक श्री अय्या वैकुंड स्वामीकल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया एक पोस्ट में पीएम ने लिखा, मैं श्री अय्या वैकुंड स्वामीकल को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हम सभी को एक दयालु और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के उनके असंख्य प्रयासों पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम मानवता के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। अय्या वैकुंड स्वामीकल 19वीं सदी के विचारक और समाज सुधारक थे।