फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today News and Updates earthquake in Kachchh and vijayapura National Center for Seismology

Updates: तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, इंडिगो उड़ान के पायलट ने देखे संदिग्ध ड्रोन

Fri, 08 Dec 2023 10:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Dec 2023 10:54 PM IST
सार

कच्छ के अलावा कर्नाटक के विजयपुर जिले में 3.1 तीव्रता से भूकंप आया है। एनसीएस की डेटा के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
Today News and Updates earthquake in Kachchh and vijayapura National Center for Seismology
Eathquake - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉल सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कच्छ के अलावा कर्नाटक के विजयपुर जिले में 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया। एनसीएस की डेटा के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके 10 किमी की गहराई पर आया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 3.8 की तीव्रता से मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग और उससे जुड़े क्षेत्रों में भुकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। भूकंप के झटके शहर के दक्षिण-पश्चिम में मॉफलंग इलाके में 14किमी की गहराई पर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

10 वर्षीय बच्चे के साथ दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के नवी मुंबई एक महिला ने दो नाबालिगों पर अपने 10वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों ही पड़ोसी हैं और उल्वे में रहते हैं। आरोपियों में एक की उम्र 15 और दूसरी की उम्र 16 बताई जा रही है। बच्चे की मां ने बताया कि उसके बेटे के साथ पांच अगस्त और दो सितंबर को आवासीय परिसर में दुष्कर्म किया गया था। साथ ही दोनों आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

नेरुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

अदालत से भागने की कोशिश कर रहा था रूसी आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

नशीली दवाओं के मामले में गिरफ्तार रूसी आरोपी आदालत से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि बुधवार को मापुसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय से कोलवेल सेंट्रल जेल तक जाने के दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा।

अदालत से बाहर निकलने के बाद आरोपी को पुलिस की वैन में बैठाया जा रहा था, लेकिन वह छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने रूसी आरोपी का पीछा किया और 100 मीटर भागने के बाद उसे पकड़ लिया। 

त्रिपुरा में पांच परियोजनाओं के लिए 717 करोड़ रुपये की मंजूरी: माणिक साहा
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर) ने त्रिपुरा में पांच परियोजनाओं के लिए 717 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कुल परिव्यय में से 202 करोड़ रुपये पूर्वोत्तर राज्य में एक डेंटल कॉलेज के निर्माण के लिए मंजूर किए गए हैं, जबकि 192 करोड़ रुपये अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में एक मातृ और बाल देखभाल इकाई के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, सिपाहीजाला जिले में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए 121 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के तहत त्रिपुरा में रहने वाले लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य में पांच परियोजनाओं को शुरू करने के लिए 717 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मैं राज्य के लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।' आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार के लिए माइक्रो-ग्रिड की स्थापना के लिए 80 करोड़ रुपये का परिव्यय किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए कुल 122 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 

छत्रपति संभाजीनगर में पांच स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़कर 50 लाख हुई 
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांच प्रसिद्ध स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या इस साल एक मार्च से 30 नवंबर के बीच 50 लाख को पार कर गई है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 22 लाख थी। एएसआई ने एक मार्च से तीन नवंबर तक के 2022 और 2023  की अवधि के दौरान औरंगाबाद गुफाओं, बीबी का मकबरा, एलोरा गुफाओं, अजंता गुफाओं, दौलताबाद किले में पर्यटकों की संख्या के आंकड़े साझा किए।

एससी, एसटी छात्रों के भत्तों और छात्रवृत्ति के गबन के आरोप में आईटीआई अधिकारी निलंबित
एससी, एसटी छात्रों के भत्तों और छात्रवृत्ति के गबन के आरोप में आईटीआई अधिकारी को निलंबित किया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के छात्रों के भत्तों और छात्रवृत्ति के दुरुपयोग को लेकर वर्धा जिले में एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अधिकारियों को निलंबित किया जाता है।

विपक्ष के नेता और शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद अंबादास दानवे ने विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्धा जिले के सेलू में एक आईटीआई में 2018 से 2023 तक गबन हुआ था। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री लोढ़ा ने परिषद को सूचित किया कि जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन छात्रों के बैंक खाते थे, उन्हें मादक द्रव्य भत्ते और छात्रवृत्ति नकद में वितरित की गई थी।
 

विधायकों के शपथ ग्रहण और स्पीकर के चुनाव के लिए मिजोरम विधानसभा सत्र 12 दिसंबर से
मिजोरम में सरकार गठन के बाद राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को तीन दिनों के लिए विधानसभा सत्र बुलाया है। प्रोटेम स्पीकर लालफामकिमा सत्र के पहले दिन की अध्यक्षता करेंगे और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद उस दिन नए स्पीकर का चुनाव भी होगा। वहीं आज कोलासिब निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित लालफामकिमा ने शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। 

मेघालय: हथियारों और जानवरों के अवशेषों के साथ अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार 
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि राज्य के री-भोई जिले में शुक्रवार को एक कुख्यात अंतरराज्यीय 'अपराधी' को भारी मात्रा में हथियारों और जानवरों के अवशेषों के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि यह 'हमारे राज्य को निशाना बनाने वाली अंधकार की ताकतों के लिए एक निर्णायक झटका है।  राज्य पुलिस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अपराधों और उनके साथ शामिल अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच चल रही है।

ओडिशा: फर्जी लेनदेन करने के आरोप में दो कर्मचारी गिरफ्तार
ओडिशा में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर फर्जी लेनदेन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिससे 3.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो कर्मचारियों को राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को क्योंझर और भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया। 

आरोप लगाया गया था कि सितंबर 2015 और नवंबर 2018 के बीच, दोनों आरोपी व्यक्तियों ने सरकारी सब्सिडी के अवैध हस्तांतरण के अलावा 68 केंद्रीय किसान क्रेडिट कार्ड और 24 टर्म लोन खातों के संबंध में धोखाधड़ी वाले लेनदेन किए, जिससे बैंक को 3.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

पीएमएलए: ईडी ने केरल में आठ ठिकानों पर ली तलाशी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि पीएमएलए मामले में सात दिसंबर को अब्दुर्हिमान, उसकी पत्नी जरीना मजीद और उसके सहयोगियों के कोच्चि, कोझीकोड और कासरगोड (केरल) स्थित आठ परिसरों की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए और 3.58 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस और शेयर जब्त किए गए। 

मुंबईः किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची की गोली मारकर हत्या की
महाराष्ट्र के पालघर में एक किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि ये घटना बीते एक दिसंबर को हुई थी। इस संबंध में आरोपी और उसके पिता को बच्ची का शव को ठिकाने लगाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। यह घटना पालघर के वसई इलाके में हुई। शव की बदबू फैलने के बाद पुलिस को इसकी खबर लगी। मृतक बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह आइसक्रीम लेने गई थी और घर नहीं लौटी।

महाराष्ट्र: रद्द की गई जिला परिषद परीक्षाओं के लिए सिर्फ 85,567 उम्मीदवारों को रिफंड मिला 
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जिला परिषदों में नौकरियों के लिए परीक्षा के लिए नामांकन कराने वाले 11 लाख उम्मीदवारों में से केवल 85,567 को भर्ती प्रक्रिया रद्द होने पर रिफंड मिला है। विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 34 जिला परिषदों के लिए भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, और उम्मीदवारों से फीस के रूप में 21 करोड़ रुपये एकत्र किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विज्ञापन के बावजूद उम्मीदवार रिफंड का दावा करने के लिए अनिच्छुक थे। महाजन ने कहा कि इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराने वाले 11 लाख उम्मीदवारों में से 85,567 को इस साल 31 अक्टूबर तक उनके बैंक खातों में रिफंड के रूप में 2.77 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं। 

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने लोकसभा से दिया इस्तीफा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने शुक्रवार शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

संसद भवन में उनके साथ पार्टी व्हिप और सांसद मनिकम टैगोर उनके साथ थे। वह तेलंगाना में मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। रेड्डी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि रेड्डी के पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिलने और चुनाव अभियान के दौरान पार्टी की ओर से घोषित छह गारंटी के क्रियान्वयन के अलावा तेलंगाना में पहले विधानसभा सत्र से पूर्व राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है। रेड्डी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया भी मौजूद रहे।

इंडिगो उड़ान के पायलट ने देखे संदिग्ध ड्रोन, पुलिस को कुछ नहीं मिला
निजी एयरलाइन इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने शुक्रवार को ठाणे और नवी मुंबई इलाकों में दो ड्रोनों को संदिग्ध तरीके से उड़ते हुए देखने का दावा किया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पायलट ने हवाईअड्डा सुरक्षा संचालन नियंत्रण केंद्र को नवी मुंबई में तलोजा और ठाणे जिले के अंबरनाथ और बदलापुर में आसमान में दो ड्रोन देखने की सूचना दी। इसके बाद सूचना मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष और पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष को दे दी गई।

अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधानसभा के बनाए गए प्रोटेम स्पीकर 

 तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने शुक्रवार को एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। चंद्रयानगुट्टा से विधायक नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वहीं भाजपा ने एलान किया कि उसके विधायक ओवैसी के सामने शपथ नहीं लेंगे और समारोह का बहिष्कार करेंगे।

कोर्ट ने सूरत डायमंड बोर्स को 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने का दिया निर्देश
सूरत की एक अदालत ने सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) को कथित तौर पर 631.32 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान न करने के मामले में एक निर्माण कंपनी को 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने का निर्देश दिया है। पीएसपी प्रोजेक्ट्स कंपनी ने अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि एक साल पहले निर्माण पूरा करने और एक्सचेंज को इमारत का कब्जा सौंपने के बाद भी एसडीबी प्रबंधन ने 538.59 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान नहीं किया। इस मामले में अदालत ने छह दिसंबर को यह आदेश दिया था।

असम: परिसीमन प्रक्रिया के बाद पहला मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित  
राज्य में परिसीमन के बाद असम के लिए पहली मसौदा मतदाता सूची जारी की गई है। इस सूची में 0.8 प्रतिशत मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नई सूची में कुल 2,43,02,460 मतदाताओं को शामिल किया गया है। सूची को लेकर जारी आधिकारिक बयान के मुताबिर राज्य में कुल मिलाकर 1,90,717 मतदाताओं या 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed