फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today INS Chennai commissioned into Navy

जंगी जहाज 'INS चेन्नई' भारतीय नौसेना में शामिल

Mon, 21 Nov 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
 today INS Chennai commissioned into Navy
मनोहर पर्रिकर - फोटो : ANI

आज देश का पहला जंगी जहाज आईएनएस चेन्नई को भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। इस जहाज के नौसेना के बेडे़ में शामिल होने से हमारी समुद्री ताकत पड़ोसी देशों के मुकाबले बढ़ गई है। रक्षा मंत्री ने इस स्वदेशी जहाज को भारतीय नौसेना को सौंपा।

विज्ञापन


मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि यह भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक दिन है। आईएनएस चेन्नई भारतीय नौसेना में आज शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा है कि हमने कभी भी तब तक अन्य सीमा पर हमला नहीं किया जब तक हमारे ऊपर अटैक नहीं किया गया। अब तनाव कुछ कम हुआ है और उम्मीद है आगे भी कम रहेगा।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पिछले 1020 घंटों से ऑटोमैटिक हथियारों और मोर्टार के जरिए पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जबाव दे रही है। लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की आलोचना कर रहे हैं, जिसके बावजूद वो अपनी मुहिम में लगे हुए हैं। हम हर पड़ोसी राज्य के साथ बेहतर रिश्तों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्रिकर ने भारत-पाक सीमा पर मौजूद तनाव पर कहा कि दो पड़ोसी दोस्त हमेशा मददगार होते हैं, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ समझौता करके नहीं।

'आईएनएस चेन्नई' से पहले कोलकालाता श्रेणी (परियोजना-15-ए) के तहत बनने वाले वॉरशिप 'आईएनएस कोलकाता', 'आईएनएस कोच्चि' भारतीय नौसेना का पहले ही हिस्सा बन चुके हैं। ये तीसरा जंगी जहाज है जो इस परियोजना के तहत नौसेना में शामिल हुआ है। इन तीनों वॉरशिप की कुल लागत 11, 500 करोड़ के आसपास है।

खासियतें
ये जंगी जहाज विशेश कवच सिस्टम से लैस है।
इसकी 60 फीसद बनावट स्वदेशी है।
दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर
हेलिकॉप्टर ढोने में भी सक्षम है ये जहाज
2006 में मुंबई में इसे बनाना शुरू कर दिया गया था।
वॉरशिप में लगा है 'चैफ डिकोय' नाम का है विशेष कवच सिस्टम
वॉरशिप की लम्बाई 164 मीटर, वजन ले जाने की कैपिसिटी 7500 टन
यह ब्रह्मोस मिसाइल से लैस  
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed