फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Important News updates Earthquake of 4.0 magnitude hits Gujarat Kutch

Updates: गुजरात के कच्छ में चार की तीव्रता से कांपी धरती; निर्दलीय विधायक का इस्तीफा, भाजपा में जाएंगे

Sun, 28 Jan 2024 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 28 Jan 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Today Important News updates Earthquake of 4.0 magnitude hits Gujarat Kutch
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

गुजरात के कच्छ जिले में रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ के पास था और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई। हालांकि इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने अपने बताया कि भूकंप रविवार शाम 4:45 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से लगभग 21 किमी उत्तर, उत्तर-पश्चिम (एनएनडब्ल्यू) था। वहीं, कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने Yrकहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संपत्ति या जीवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

गुजरात में 3 लोगों पर हमला करने के बाद पकड़ी गई शेरनी की इलाज के दौरान मौत  
गुजरात के अमरेली जिले में तीन लोगों पर हमला करने के बाद पकड़ी गई एक शेरनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जूनागढ़ की मुख्य वन संरक्षक आराधना साहू ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शेरनी ने जिले के राजुला तालुका के ववेरा गांव में शुक्रवार को हमला करके तीन लोगों को घायल करने के बाद आतंक मचा दिया था।इसके बाद शुक्रवार रात ही उसे पिंजरे में कैद किया गया और बचाव केंद्र में भेजा गया था। जहां शनिवार शाम को इलाज के दौरान शेरनी की मौत हो गई। 

बंगाल में प्राइमरी स्कूल के पास फटा देसी बम, कई घायल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगाना जिले में रविवार को एक प्राइमरी स्कूल के पास देसी बम फटने से कई लोग घायल हो गए। मामला कांचरापाड़ा के वार्ड नंबर- 7 के सुबोध रॉय सारणी इलाके का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक अधिकारी ने कहा, मामले की जांच की जा रही है।

घटना पर हैरानी जताते हुए वार्ड की पार्षद सर्मिष्ठा मजूमदार ने कहा, जब धमाका हुई तो वह डॉक्टर के पास गई थी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

1.5 लाख कर्मचारियों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी : रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना बना रहा है और 1.5 लाख पदों के लिए रोजगार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हमने सहायक लोकाे पायलट (एएलपी) के चयन से लेकर नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैष्णव ने कहा कि ग्रुप डी में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में रोजगार के अधिक अवसर होंगे। हमारा उद्देश्य अधिक रोजगार पैदा करना है। उन्होंने कहा कि वार्षिक भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अवसर मिल सकें।

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। रेलवे हर साल नियमित आधार पर रिक्तियां निकालेगा। रेलवे का बुनियादी ढांचा और संचालन हर साल बढ़ रहा है। इस दिशा में 20 जनवरी तक 5,696 एएलपी (सहायक लोको पायलट) की भर्ती शुरू हो चुकी है। यदि वे चालू वर्ष में असफल होते हैं, तो वे अगले वर्ष फिर से भाग ले सकते हैं।

 भारत रक्षा निर्यात में शीर्ष 25 देशों में अग्रणी: केंद्रीय मंत्री 
भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को नागपुर में एडवांटेज विदर्भ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश पहली बार रक्षा निर्यात में शीर्ष 25 देशों में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश का रक्षा निर्यात 2017-18 में 4,682 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 15,916 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2023 तक (रक्षा) निर्यात लगभग 9,428 करोड़ रुपये है।

 मणिपुरः भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़बंदी का विरोध करेगा आदिवासी संगठन
 मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के आदिवासी संगठन इंडीजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने कहा कि वह भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के केंद्र के फैसले का विरोध करेगा। आईटीएलएफ ने शनिवार को जिला मुख्यालय शहर में सार्वजनिक परामर्श आयोजित किया, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने और मुक्त आवागमन व्यवस्था को रद्द करने के केंद्र के फैसले का विरोध करने का संकल्प लिया गया।

मुक्त आवाजाही व्यवस्था के तहत सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी की यात्रा करने की अनुमति मिलती है। चार भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम, म्यांमार के साथ 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। आईटीएलएफ ने कुकी जो लोगों के राजनीतिक भविष्य के लिए मिजोरम सरकार से संपर्क करने का भी फैसला किया है। फरवरी 2021 में पड़ोसी देश में सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार के 31,000 से अधिक लोगों ने मिजोरम और मणिपुर में शरण ली है। शरण लेने वाले लोगों में ज्यादातर म्यांमार के चिन राज्य से हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने 20 जनवरी को गुवाहाटी में कहा था कि सरकार भारत-म्यांमार सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही को समाप्त कर देगी और सीमा पर पूरी तरह से बाड़ लगा देगी।
 

तजाकिस्तान में भी भूकंप के झटके
गुजरात के बाद तजाकिस्तान में रविवार रात लगभग नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी है। 

ओडिशा समेत देशभर में मोदी लहर : प्रधान
 केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा समेत देशभर में मोदी लहर देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा एक बड़े राजनीतिक बदलाव का गवाह बनने जा रहा है और राज्य के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भरोसा जता रहे हैं।

प्रधान ने भुवनेश्वर और पिपिली में बूथ स्तर के जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति ओडिशा की जनता का आशीर्वाद और सम्मान बढ़ रहा है। मोदी गारंटी लोगों की उम्मीद है। कार्यक्रम के दोनों उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर ही नाश्ता किया और खाना खाया। साथ ही उनके घरों के बाहर पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के पूल की पेंटिंग बनाई।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों ने आगामी चुनाव में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री को लेकर राज्य की महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह है। उन्हें सचमुच लगता है कि मोदी की गारंटी आगामी चुनावों में ओडिशा में निश्चित रूप से जादू करेगी और राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव लाएगी।

पैरोल पर आए हत्या के दोषी को महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
 महाराष्ट्र के नागपुर में पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी व्यक्ति को एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नागपुर के जरीपटका निवासी भरत गोस्वामी (33) को 2014 में एक हत्या मामले में दोषी ठहराया गया था। वह अभी पैरोल पर बाहर था। गोस्वामी 25 जनवरी को अपनी परिचित एक महिला (43) के घर गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने कथित तौर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया और अपराध के बारे में किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी और पॉस्को कानून के तहत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

वाघेला ने दिया इस्तीफा
गुजरात के निर्दलीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एलान किया है कि वह जल्द ही अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वडोदरा केे वाघोडिया से विधायक रहे वाघेला ने दावा किया है कि उनके इस्तीफा देने का मुख्य कारण है देश में राम राज्य को स्थापित करने के प्रयास में पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की मदद करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed