{"_id":"5d65892c8ebc3e93a6298be9","slug":"today-hearing-in-the-supreme-court-on-petitions-filed-on-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुप्रीम कोर्ट करेगा अनुच्छेद 370 हटाने से संबंधित 14 याचिकाओं पर सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज सुप्रीम कोर्ट करेगा अनुच्छेद 370 हटाने से संबंधित 14 याचिकाओं पर सुनवाई
Wed, 28 Aug 2019 01:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के खिलाफ और इससे संबंधित दाखिल तमाम याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। कश्मीर में इंटरनेट और संचार सेवाओं समेत दूसरी पाबंदियों को हटाने की मांग वाली याचिकाओं पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ बुधवार को ही सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन, रिटायर जस्टिस हसनैन मसूदी और अधिवक्ता एमएल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल और जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने भी जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। अपनी पार्टी के नेता मोहम्मद तारीगामी की रिहाई की मांग को लेकर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की याचिका पर भी अदालत सुनवाई करेगी।
विज्ञापन