फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 86432 cases and 1089 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4023179

पहले 107 दिन में मिले 85 हजार संक्रमित, अब 24 घंटे में ही 86 हजार से ज्यादा मरीज

Sun, 06 Sep 2020 05:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Sep 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 86432 cases and 1089 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4023179
भारत में कोरोना वायरस: कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

देश में कोरोना का प्रकोप बेकाबू हो चुका है। पहले 85 हजार लोगों में वायरस मिलने में 107 दिन का वक्त लगा था लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के अनुसार, पहली बार 24 घंटे के भीतर ही रिकॉर्ड 86,432 लोगों में वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। 1089 लोगों की इस वायरस से मौत भी हो गई।

विज्ञापन


नए आंकड़े के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 69,561 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 40,23,179 हो गए हैं, जिनमें से 8,46,395 लोगों का उपचार चल रहा है और 31,07,223 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं राहत की बात यह रही कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.23 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.73 फीसदी है। वहीं, 21.04 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में साढ़े 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में चार सितंबर तक कुल 4,77,38,491 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,59,346 नमूनों की जांच की गई। 

13 दिन में 10 लाख मामले आए
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। वहीं, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है। कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जिन 1,089 मरीजों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है,उनमें महाराष्ट्र के 378, कर्नाटक के 116, तमिलनाडु के 79, आंध्र प्रदेश के 76, उत्तर प्रदेश के 71, पश्चिम बंगाल के 58, पंजाब के 49, मध्यप्रदेश के 30, बिहार के 29, छत्तीसगढ़ के 22, पुडुचेरी के 20, हरियाणा के 19, असम के 15, गुजरात के 14 और दिल्ली-राजस्थान के 13-13 संक्रमित शामिल हैं।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में 12-12, केरल-तेलंगाना में 11-11, ओडिशा में नौ, गोवा में आठ, त्रिपुरा में सात, चंडीगढ़ में पांच, झारखंड-मणिपुर से तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश में दो, अंडमान निकोबार- मेघालय-सिक्किम-नगालैंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कोविड-19 से देश में 69,561 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25,964, तमिलनाडु में 7,687, कर्नाटक में 6,170, दिल्ली में 4,513, आंध्र प्रदेश में 4,276, उत्तर प्रदेश में 3,762, पश्चिम बंगाल 3,452, गुजरात में 3,076 और पंजाब में 1,739 लोगों की मौत हुई है।

अब तक मध्यप्रदेश में 1,513, राजस्थान में 1,108, तेलंगाना में 877, हरियाणा में 759, जम्मू-कश्मीर में 755, बिहार में 701, ओडिशा में 531, झारखंड में 447, असम में 345, छत्तीसगढ़ में 337, केरल में 326 और उत्तराखंड में 312 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पुडुचेरी में 280, गोवा में 220, त्रिपुरा में 136, चंडीगढ़ में 68, हिमाचल प्रदेश में 50, अंडमान-निकोबार में 49, लद्दाख-मणिपुर में 35-35, मेघालय में 14, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में पांच और दादरा और नगर एवं दमन दीव में दो की मौत हुई। स्वाथ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत मौत अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई।

कोरोना के चरम पर होने के संकेत

डाटा विशेषज्ञ जेम्स विल्सन का कहना है कि भारत में हर दिन मरीज बढ़ रहे हैं। देश में पहले 10 लाख मरीज 168 दिन में सामने आए थे। इसके बाद 21 दिन में यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख तक पहुंच गया था। फिर 30 लाख तक पहुंचने में 16 और दिन लगे थे।

अब मरीजों की संख्या 40 लाख पहुंचने में महज 13 दिन का समय लगा है। उनका मानना है कि यह एक कोरोना के पीक का संकेत भी हो सकता है। आईआईटी जोधपुर के पूर्व प्रोफेसर रीपो एम जॉन का कहना है कि इसी गति से मरीज मिलते रहे तो सितंबर के आखिर तक देश में कुल मरीजों की संख्या 65 लाख के आसपास होगी। 

24 घंटे में एक लाख कम सैंपल पर मरीज बढ़े
आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक कुल 4,77,35,491 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से 10,59,346 सैंपल की जांच शुक्रवार को की गई। गुरुवार को कुल 11,69,076 सैंपल की जांच हुई थी और 83,341 लोगों में वायरस मिला था। आंकड़ो की तुलना करने से पता चलता है कि शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में 1,09,730 कम सैंपल जांचे गए और 3091 अधिक मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed