फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today big news in just one click

अब तक की पांच बड़ी खबरें, पढ़िए बस एक क्लिक में

Mon, 01 Aug 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
today big news in just one click

# बुलंदशहर गैंगरेपः अपने ही साथियों को गैंगरेप करने से एक बदमाश ने रोका था

विज्ञापन


# थप्पड़ कांड: राज्यसभा में रोईं AIADMK सांसद शशिकला, 'अम्मा' ने पार्टी से निकाला

# गौ हत्या करने वालों की उना के दलितों की तरह होगी पिटाई: बीजेपी विधायक

# कश्मीर में रोजी-रोटी को निकले बुजुर्गों को थप्पड़ मार रहे बच्चे: महबूबा

# राजनाथ के पाकिस्तान दौरे से पहले हाफिज सईद की धमकी


बुलंदशहर गैंगरेपः अपने ही साथियों को गैंगरेप करने से एक बदमाश ने रोका था
नेशनल हाईवे 91 पर परिजनों को बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप से पहले एक बदमाश ने अपने साथियों को ऐसा करने से रोका था। उसके रोकने पर सभी बदमाश 10-12 कदम आगे चले, लेकिन फिर लौट आए और अगले चार घंटों तक मां-बेटी पर हैवानियत की सारी हदों को लांघ दीं। पुलिस को आपबीती सुनाते वक्त दरिंदगी की शिकार मां-बेटी रह-रह कर कांपती रहीं। पीड़ित मां-बेटी ने डीआईजी को बताया कि उन्हें लूटने के बाद बदमाश उनकी कार को हाईवे किनारे एक खेत में ले गए। सभी बदमाश उसके और उसकी बेटी के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम देने लगे तो एक बदमाश ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा। उस बदमाश के कहने पर सभी हैवान करीब 10 से 12 कदम आगे चले और फिर आपस में कुछ बात करने लगे।

थप्पड़ कांड: राज्यसभा में रोईं AIADMK सांसद शशिकला, 'अम्मा' ने पार्टी से निकाला
AIADMK प्रमुख जे जयललिता ने पार्टी सांसद शशिकला पुष्पा के थप्पड़ कांड पर कड़ा फैसला लेते हुए शशिकला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मामले पर ऊपरी सदन राज्य सभा में खूब हंगामा हुआ था। राज्यसभा में मामले पर हुए हंगामे के बाद उनको पार्टी से निकालने का फैसला किया गया। शशिकला ने राज्यसभा में कहा था कि उनकी जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बता दें कि बीते शनिवार को शशिकला पुष्पा दिल्ली से फ्लाइट लेकर चेन्नई जाने वाली थीं। उसी फ्लाइट से द्रमुक सांसद तिरुची शिवा भी चेन्नई जा रहे थे। खबर के मुताबिक शशिकला के जांच से गुजरते वक्त द्रमुक सांसद ने उन पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद आगबबूला हुईं शशिकला ने आव देखा न ताव सबके सामने शिवा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


गौ हत्या करने वालों की उना के दलितों की तरह होगी पिटाई: बीजेपी विधायक
गुजरात के उना में दलितों की पिटाई मामले में घिरी बीजेपी सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। हैदराबाद से बीजेपी विधायक टी राजा ने दलितों की पिटाई पर विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एएनआई के मुताबिक विधायक टी राजा ने दलितों पर विवादित बयान देते हुए कहा कि जो भी गाय को मारेगा उसे उना के दलितों की तरह ही पीटा जाएगा। वह खुद गौ-रक्षा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों को अपने हाथों से सबक सिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में रोजी-रोटी को निकले बुजुर्गों को थप्पड़ मार रहे बच्चे: महबूबा
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कुछ अमन विरोधी ताकतों का जिक्र करते हुए कश्मीर के हालात सुनियोजित साजिश के तहत खराब करने का आरोप लगाया। महबूबा ने कहा नई पीढ़ी में हिंसा भड़काने का फितूर भरा जा रहा है। गुरबत के शिकार परिवार का पेट पालने के लिए जब 70 साल का बुजुर्ग घर से रोजी-रोटी की तलाश में निकल रहा है तो उसे 10 साल का लड़का थप्पड़ मार देता है। लड़कियों को घरों से निकलने पर स्कूटी के साथ जिंदा जलाने की धमकियां दी जा रहीं हैं। यह सब प्रदर्शन की आड़ में ऐसे लोग कर रहे हैं जो व्यवस्थित साजिश को अंजाम दे रहे हैं।


राजनाथ के पाकिस्तान दौरे से पहले हाफिज सईद की धमकी
भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को 'निर्दोष कश्मीरी युवकों की हत्या के लिए जिम्मेवार' बताते हुए जमात उद दावा के चीफ हाजिफ सईद ने चेतावनी दी है कि अगर राजनाथ सिंह सार्क कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना इस्लामाबाद आते हैं तो उनका देशभर में विरोध किया जाएगा। एक बयान में हाफिज सईद ने कहा, 'मैं पाकिस्तान सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या वह राजनाथ सिंह का स्वागत कर कश्मीरियों के घावों पर अपमान जोड़ना चाहती है। राजनाथ सिंह निर्दोष कश्मीरियों की हत्या के लिए जिम्मेवार हैं।' सईद ने बयान में कहा है, 'यह कैसा मजाक है, एक तरफ सारा पाकिस्तानी राष्ट्र कश्मीर में भारत की क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तानी सरकार राजनाथ सिंह को माला पहनाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed