फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today and will be dense fog in the plains

मैदानी इलाकों में आज छाया रहेगा घना कोहरा

Thu, 08 Dec 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
Today and will be dense fog in the plains
- फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे ने बुधवार को लोगों को 25 से 50 मीटर के बीच कैद कर दिया। पंजाब के अमृतसर और पटियाला, दिल्ली में पालम और आया नगर, यूपी में बरेली, आगरा और बहराइच में दृश्यता 25 मीटर से नीचे रही।

विज्ञापन


वहीं मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी में 50 मीटर तक दिखाई नहीं दिया। न्यूनतम तापमान पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित यूपी में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिन यूपी और बिहार में ज्यादातर जगह मध्यम कोहरे और कुछ जगह घना या बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अगले तीन दिन कई जगह मध्यम कोहरा पड़ने के साथ-साथ कुछ जगह घना कोहरा पड़ेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री

Today and will be dense fog in the plains

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने बेशक घेरे रखा, लेकिन पारा सामान्य के आसपास 22-24 डिग्री के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक ऊपर 10 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर रहा तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में 1.5 डिग्री से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान हरियाणा के नारनौल में सबसे नीचे 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर रहा। हालांकि कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वी यूपी में ज्यादातर जगह और पश्चिमी यूपी में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed