फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 2nd august big news in just one click

एक क्लिक में जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Tue, 02 Aug 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
today 2nd august big news in just one click
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
# बुलंदशहर रेप पीड़ित परिवार से मिल बोले मौर्या, 'बिगड़ गया है आजम का मानसिक संतुलन'
विज्ञापन


# कांग्रेस को 'संजीवनी' देने काशी पहुंचीं सोनिया गांधी

# 'खान हमेशा आतंकी नहीं होते' कहने वाले डोनाल्ड ट्रंप को बराक ओबामा ने लताड़ा

# CM की कुर्सी के दावेदारः 'कोई मोदी का करीबी, कोई अंबानी का'

# कश्मीरी लड़की ने PM को लिखा खुला खत, बुरहान वानी पर किया सवाल


बुलंदशहर रेप पीड़ित परिवार से मिल बोले मौर्या, 'बिगड़ गया है आजम का मानसिक संतुलन'
बुलंदशहर में एनएच 91 पर हुए मां-बेटी के गैंगरेप मामले में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर अब कड़ा रुख अख्तियार अपनाते हुए सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और भाजपा नेता संजीव बालियान पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार से मिलकर भाजपा नेताओं ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

कांग्रेस को 'संजीवनी' देने काशी पहुंचीं सोनिया गांधी
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। यूपीए अध्यक्ष ने यहां से  यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद किया। सोनिया के रोड शो में काफी भीड़ नजर आई। उनके इस मेगा शो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। चुनावी अभियान के शुरुआत वाले इस रोड शो में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

 
'खान हमेशा आतंकी नहीं होते' कहने वाले डोनाल्ड ट्रंप को बराक ओबामा ने लताड़ा
दिवंगत अमेरिकी मुस्लिम सैनिक के परिवार डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी ने अमेरिका की राजनीति को हिला कर रख दिया है। सोमवार को एक बार फिर दिवंगत सैनिक के पिता और डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद हुआ। दिवंगत सैनिक के पिता ने कहा कि वह विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और मुसलमानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


CM की कुर्सी के दावेदारः 'कोई मोदी का करीबी, कोई अंबानी का'
आनंदी बेन पटेल के सीएम पद छोड़ने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के भीतर चर्चाएं गर्म हैं। बीजेपी और आरएसएस के 'मॉडल स्टेट' गुजरात में मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। इनके सबके बीच कई नाम निकल कर सामने आ रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है। बहरहाल, यहां पढ़िए उन नामों के बारे में, जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।


कश्मीरी लड़की ने PM को लिखा खुला खत, बुरहान वानी पर किया सवाल
कश्मीर मूल की 17 साल की एनआरआई लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा है। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में रहने वाली फातिमा शाहीन ने अपने लेटर में आंदोलनकारी कश्मीर की आवाज को सुने जाने की सिफारिश की है। फातिमा के पत्र का मजमूं कुछ यूं है। 'आदरणीय प्रधानमंत्री, अगर हम कश्मीर के लोगों का ख्याल करते हैं, तो हमें घाटी में कम्युनिकेशन के साधनों को बंद कर देने का रास्ता नहीं ढूंढ़ना चाहिए, ताकि हम उन्हें स्वतंत्रता से वंचित कर सके। हमें उनकी आवाजें सुननी चाहिए। क्योंकि कश्मीर के सभी लोग इसकी मांग कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed