{"_id":"57b275424f1c1bdc716eb20f","slug":"today-16th-august-top-news-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#पाकिस्तान जाना नरक में जाने जैसा: रक्षामंत्री
#राजनाथ के अपमान का पाक से ऐसे बदला लेगा भारत
#आमिर खान का 'भगीरथ प्रयास', महाराष्ट्र को 5 साल में सूखा मुक्त बनाने की योजना
#नवजोत सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी में एंट्री टली
#GST पर मुहर लगाने वाला पहला गैर-बीजेपी शासित राज्य बना बिहार
पाकिस्तान जाना नरक में जाने जैसा: रक्षामंत्री
भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को पाकिस्तान जाने की तुलना नरक जाने से की है। इस बीच रक्षामंत्री अरुण जेटली ने सॉर्क कॉन्फ्रेंस के लिए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान को लताड़ लगाए जाने के एक दिन बाद रक्षामंत्री ने कहा, 'हमारे सैनिकों ने कल पांच आतंकियों को वापस भेज दिया, पाकिस्तान जाना नरक जाने के समान है।'
राजनाथ के अपमान का पाक से ऐसे बदला लेगा भारत
पाकिस्तान के साथ संबंधों में मौजूदा तल्खी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हालिया दौरे में पाक द्वारा दिखाई गई बेरुखी के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वित्तमंत्री अरुण जेटली अगले महीने पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सूत्रों के अनुसार सरकार इस मामले में बहुत फूंक फूंक कर कदम रखना चाहती है और अब इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ही करेंगे।
विज्ञापन
आमिर खान का 'भगीरथ प्रयास', महाराष्ट्र को 5 साल में सूखा मुक्त बनाने की योजना
सामाजिक मुद्दों से सरोकार रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान महाराष्ट्र में नई भूमिका निभा रहे हैं। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में यह भूमिका अब तक किसी नेता या अभिनेता ने नहीं निभाई। दरअसल आमिर खान का लक्ष्य है सूखे से प्रभावित महाराष्ट्र को पांच सालों के अंदर सूखे से मुक्ति दिलाना है। 'पानी फाउंडेशन' जल संरक्षण की पहल को अब बड़े स्तर पर ले जाने की योजना है। आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के तीन तालुका (तहसील) में अपने काम में सफलता प्राप्त कर ली है।
नवजोत सिंह सिद्धू की आम आदमी पार्टी में एंट्री टली
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू की 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग टल गई है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू की पार्टी और पंजाब चुनाव में क्या जिम्मेवारी होगी, इसके बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है।'आप' सूत्रों के मुताबिक,सिद्धू अपने व्यक्तिगत कामों और टीवी शो की व्यस्तता का हवाला दे रहे हैं हालांकि प्रतीत हो रहा है कि दोनों पक्षों में किसी मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है। इससे पहले यह खबरे आ रही थी कि सिद्धू 15 अगस्त को आप में शामिल हो सकते हैं।
GST पर मुहर लगाने वाला पहला गैर-बीजेपी शासित राज्य बना बिहार
असम के बाद बिहार दूसरा राज्य बन गया है जिसने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं बिल को राज्य में पास करने वाला बिहार पहला गैर-बीजेपी शासित राज्य है।
दरअसल बिहार विधानसभा में मंगलवार को विशेष सत्र में सर्वसम्मित से इस बिल को पास कर दिया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यों में अलग-अलग टैक्स लगते हैं और समय-समय पर टैक्स रिफोर्म की बात उठती थी। अटल जी ने भी टैक्स सुधार को लेकर समिति का गठन किया था।