फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 12 august top news in one click

पांच मिनट में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें

Fri, 12 Aug 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
today 12 august top news in one click
- फोटो : भव्य नरेश
#शाहरुख को फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, नाराज हुए सुपरस्टार 
विज्ञापन


#अब IIM खुद चुनेंगे अपना मुखिया, प्रकाश जावड़ेकर ने पीएमओ की सिफारिश को स्वीकारा

#कश्मीर घाटी में ‌हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप 

#जानिए कैसे सिपाही से राजनाथ स‌िंह के खास बने गए तेवतिया

#बीजेपी ने खत्म किया 'गौवंश प्रकोष्ठ'   

अब IIM खुद चुनेंगे अपना मुखिया, प्रकाश जावड़ेकर ने पीएमओ की सिफारिश को स्वीकारा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अगुवाई में मानव संसाधन मंत्रालय भारतीय प्रबंधन संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन की नियुक्ति में सरकार की भूमिका को खत्म करने पर सहमत हो गया है। हालांकि कुछ ही महीने पहले पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ने आईआईएम अहमदाबाद की ओर से चेयरमैन पोस्ट के लिए सुझाए गए कॉरपोरेट दिग्गजों के एक पैनल को खारिज कर दिया था। 

कश्मीर घाटी में ‌हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप 
आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी कर्फ्यू 35वें दिन भी जारी है। तनावपूर्ण हालात में सुधार होते न देख वीरवार की देर रात निजी मोबाइल सेवा ठप कर दी गई। बीएसएनएल को छोड़कर अन्य कंपनियों की सेवाएं रात 12 बजे बंद कर दी गईं। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद फैली हिंसा के बाद 9 जुलाई से लगातार मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है।
विज्ञापन


जानिए कैसे सिपाही से राजनाथ स‌िंह के खास बने गए तेवतिया
भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया का राजनीति सफर भी काफी लंबा है। वर्ष 2000 में वह नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। काफी समय तक राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और वर्ष 2007 में रालोद से मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वह भाजपा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने खत्म किया 'गौवंश प्रकोष्ठ'   
फर्जी गौरक्षकों के खिलाफ हुई सख्ती के बीच बीजेपी ने अपने 'गौवंश विकास प्रकोष्ठ' को खत्म कर दिया है। बीजेपी ने करीब 6 साल पहले गौवंश को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से यह प्रकोष्ठ बनाया था। पार्टी का यह फैसला नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने 'फर्जी गौरक्षकों' को लताड़ लगाई थी। 


शाहरुख को फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, नाराज हुए सुपरस्टार 
सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया। शाहरुख को शुक्रवार को लॉस एंजिलिस  एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया। अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा है, 'मैं पूरी तरह से समझता हूं और सुरक्षा का सम्मान करता हूं। लेकिन हर बार यूएस इमिग्रेशन स्टाफ द्वारा रोके जाना खलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed