{"_id":"5b77e7f442c792467166311b","slug":"to-monitor-fake-news-and-bias-media-two-people-set-up-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षपातपूर्ण, फर्जी खबरों का पता लगाने के लिए दो व्यक्तियों ने किया समूह का गठन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पक्षपातपूर्ण, फर्जी खबरों का पता लगाने के लिए दो व्यक्तियों ने किया समूह का गठन
मुंबई,भाषा
Updated Sat, 18 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई और दिल्ली के दो व्यक्तियों ने पक्षपातपूर्ण फर्जी खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पता लगाने के लिए एक समूह का निर्माण किया है। यदि कोई खबर या पोस्ट पक्षपातपूर्ण और फर्जी पाई जाती है तो यह उसके खिलाफ जरूरी कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट बायस मीडिया (आईएबीएम) का गठन मुंबई के एयरोनॉटिकल इंजीनियर विपुल सक्सेना और दिल्ली के उच्चतम न्यायालय के वकील विभोर आनंद ने किया है। सक्सेना ने कहा कि यह संगठन उन खबरों को प्रचारित करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दायर करता है जो 'देश के धार्मिक एवं सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रही हैं।'
विज्ञापन
बहरहाल, पत्रकारों ने समूह को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि इससे पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स को परेशानी हो सकती है। सक्सेना और आनंद पिछले दो वर्षो से इस पर काम कर रह हैं, लेकिन संगठन की शुरुआत उन्होंने एक सप्ताह पहले ही ट्विटर पर की। देशभर में कई लोगों के खिलाफ तब से अभी तक वे करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज कर चुके हैं।
विज्ञापन