फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to make cancel acb case yeddyurappa arrives in court

एसीबी केस खत्म करवाने हाईकोर्ट पहुंचे येदियुरप्पा, जल्द हो सकता है फैसला

Mon, 21 Aug 2017 02:26 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Mon, 21 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
to make cancel acb case yeddyurappa arrives in court
B S Yeddyurappa

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करवाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने येदियुरप्पा के खिलाफ कथित भूमि अधिसूचना रद्द करने के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा ने एसीबी के दुरुपयोग के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


कथित भ्रष्टाचार मामले में एसीबी द्वारा पेश होने के निर्देश मिलने के बाद येदियुरप्पा ने शनिवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। आरोप है कि मुख्यमंत्री रहते हुए 2008 से 11 के बीच उन्होंने बंगलूरू विकास प्राधिकरण को नजरअंदाज करके 257 एकड़ भूमि की अधिसूचना रद्द कर दी थी।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन जन सामान्य वेदिके की शिकायत के बाद भाजपा नेता के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गई है। अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में विपक्षी नेताओं के खिलाफ एसीबी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि हाल में कर्नाटक के कांग्रेस नेता और ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।


उधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ एसीबी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। मुख्यमंत्री ने दृढ़तापूर्वक कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने मेरिट के आधार पर युदियुरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed