{"_id":"5c24ae71bdec2257057f2ed6","slug":"to-know-the-meaning-of-arvind-kejriwal-s-words-manoj-tiwari-will-read-the-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की इस बात का मतलब जानने के लिए विज्ञान पढ़ेंगे मनोज तिवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केजरीवाल की इस बात का मतलब जानने के लिए विज्ञान पढ़ेंगे मनोज तिवारी
Thu, 27 Dec 2018 04:20 PM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अब एक बार फिर वे विज्ञान की किताबें पढ़ेंगे। यह जानने के लिए कि अरविंद केजरीवाल की इस बात का क्या मतलब है कि हवा की कोई बाउंड्री नहीं होती। अरविंद केजरीवाल का यह बयान तब सामने आया था जब उनसे यह पूछा गया कि इस समय दीवाली या पराली जलाने की घटनाएं न होने के कारण भी दिल्ली में प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि केजरीवाल के इस बयान से यह साफ हो गया है कि केजरीवाल ने यह मान लिया है कि वे दिल्ली की किसी समस्या का समाधान नहीं निकाल सकते। मनोज तिवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है कि दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू की जाये। दिल्ली के आठ अस्पताल इस समय आयुष्मान योजना के तहत इलाज उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से का व्यक्ति इन अस्पतालों में इलाज करा सकता है लेकिन दिल्ली के लोग इन्हीं अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकते क्योंकि दिल्ली सरकार ने राजधानी में आयुष्मान योजना को लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण स्तर इतना अधिक हो चुका है कि यहां सांस लेना भी बीमारी को दावत देने जैसा है। केजरीवाल सरकार इस प्रदूषण से निबटने में खुद को अक्षम बताया है। वे लोगों को बीमार बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन इनके इलाज की उन्हें कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
यमुना सफाई के कार्यक्रम में केजरीवाल को बुलाया
मनोज तिवारी ने कहा कि आज ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को यमुना नदी की सफाई के लिए एक योजना लांच करनी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी उस कार्यक्रम में बुलाया गया है। यह भाजपा है जहां हर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली और यमुना को साफ करने में अपना सहयोग देंगे।